{"_id":"635cb7ef6cbfae3dfc6c768e","slug":"lover-mother-asked-for-ten-lakhs-in-marriage-girl-student-committed-suicide-after-getting-hurt-in-pilibhit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह की लगी कीमत: लड़की की मां ने गरीबी का दिया वास्ता, पर न पसीजा दहेज लोभियों का दिल, फिर हुई अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह की लगी कीमत: लड़की की मां ने गरीबी का दिया वास्ता, पर न पसीजा दहेज लोभियों का दिल, फिर हुई अनहोनी
Sat, 29 Oct 2022 11:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
pilibhit police
- फोटो : ट्विटर
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद में प्रेमी की मां के दहेज में दस लाख रुपये मांगने से आहत बीएड की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जहानाबाद के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। 21 वर्षीय बड़ी पुत्री बीएड कर रही थी। पुत्री को सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले अमित ने तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने भी शादी के लिए कोई आपत्ति नहीं की। अमित की मां भी शादी के लिए राजी हो गई। 19 अक्तूबर को छात्रा की मां और मौसी अमित की मां कलावती से शादी की बात करने गईं।
Trending Videos
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोप है कि शादी की बात करने के दौरान कलावती ने दस लाख रुपयों की मांग कर दी। छात्रा की मां ने गरीबी का वास्ता दिया, मगर अमित की मां नहीं पसीजी।
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
इस पर छात्रा की मां लौट आईं। जब यह जानकारी छात्रा को हुई तो उसने अमित को फोन किया, मगर उसने फोन रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार को भी अमित ने फोन रिसीव नहीं किया। तब छात्रा ने अमित को मेसेज किया। उसका जवाब भी संतोषजनक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
तब बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि अमित और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, गाली गलौज व दहेज मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।