फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हमने किया मतदान, आप भी निभाएं जिम्मेदारी': लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों का हौसला जवान, युवाओं में उत्साह

Fri, 19 Apr 2024 09:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Phase 1 Election voting Voters appealed to vote in Pilibhit
पीलीभीत के मतदाताओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत में बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतार लग गईं। कोई अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचा तो कोई दोस्तों के साथ। मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। बता दें कि पीलीभीत की चारों और बरेली की बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर 1924 बूथों पर मतदान हुआ। 60 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपना सांसद चुनने के लिए वोट डाले। अब चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। 

Lok Sabha Phase 1 Election voting Voters appealed to vote in Pilibhit
कृष्ण अवतार कंसल और उनकी पत्नी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
शहर के 80 वर्षीय कृष्ण अवतार कंसल अपनी पत्नी को लेकर ड्रमंड इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उनकी पत्नी चलने में असमर्थ हैं। इसीलिए वह उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सभी को देश हित में मतदान करना चाहिए।
Lok Sabha Phase 1 Election voting Voters appealed to vote in Pilibhit
स्याही का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा वोटर अंजली तोमर ने अवंतीबाई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की। माथुर रोड निवासी राहुल गुप्ता ने नगर पालिका परिसर बूथ पर मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Phase 1 Election voting Voters appealed to vote in Pilibhit
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दिव्यांग मतदाता ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
शहर में एक दिव्यांग मतदाता अपनी ट्राई साइकिल से मतदान करने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पोलिंग बूथ तक पहुंचाया।  
विज्ञापन
Lok Sabha Phase 1 Election voting Voters appealed to vote in Pilibhit
नाती को लेकर मतदान करने पहुंचीं वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह पोलिंग बूथ पर सुबह नौ बजे केंद्र के बाहर तक मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। यहां 70 वर्षीय महिला अपने नाती को लेकर मतदान करने पहुंचीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed