{"_id":"6621f75476810ce65f0a2358","slug":"lok-sabha-election-2024-bride-cast-her-vote-before-bidding-farewell-in-baheri-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें: मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन, फिर गई ससुराल, दिया ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें: मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन, फिर गई ससुराल, दिया ये संदेश
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत-बहेड़ी में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। बहेड़ी में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।
बहेड़ी के गांव बंजरिया में बृहस्पतिवार रात सपना की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कंपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह या।
दुल्हन के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद सपना ने मतदान करने की इच्छी जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गए। ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर शेरगढ़ के गांव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।
3 of 6
पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
कोई अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचा तो कोई दोस्तों के साथ। मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
5 of 6
कृष्ण अवतार कंसल और उनकी पत्नी ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में 80 वर्षीय कृष्ण अवतार कंसल अपनी पत्नी को लेकर ड्रमंड इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उनकी पत्नी चलने में असमर्थ हैं। इसीलिए वह उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी को देश हित में मतदान करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।