फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आंवला में सीएम योगी ने चलाए राष्ट्रवाद के तीर, बरेली में अखिलेश यादव बोले- झांसे में न आना

Mon, 29 Apr 2024 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath targets sp and congress akhilesh yadav taunt on bjp in bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

बरेली में रविवार का दिन राजनीतिक दृष्टिकोण से खास रहा। एक ओर आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर परिचित अंदाज में विपक्षियों पर तीखे वार किए। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर सपा, बसपा व कांग्रेस को घेरा। देश की सुरक्षा, विकास, सुशासन सहित अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं। वहीं, शहर में आयोजित जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विशेष अंदाज में भाजपा की चुटकी ली। बरेली में भाजपा में अंतरकलह के मुद्दे को मंच से उछाला। महंगाई, बेरोजगारी सहित जनता से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। जनता को झांसे में न आने की सलाह दी।



आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी गठबंधन सत्ता पाकर तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहता है। पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के साथ ही ऐसा काम किया है कि भारत में कहीं पटाखे छूटते हैं तो डर से पाकिस्तान सफाई देने लगता है।

cm yogi adityanath targets sp and congress akhilesh yadav taunt on bjp in bareilly
आंवला में सीएम योगी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

आंवला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग दंगाइयों व माफिया को गले का हार बनाकर घूमते थे। भाजपा सरकार में माफिया गले में तख्ती लगाकर घूम रहा है कि साहब, एक बार जान बख्श दो। माफिया को मेहनत करना सिखाओ। वे कमजोरों को तबाह करेंगे। नौजवानों को तमंचा देंगे, लेकिन हमें युवाओं के हाथ में टैबलेट देना है। हमें व्यापारियों से रंगदारी वसूली करने वाली नहीं, स्वनिधि देने वाली सरकार चाहिए। स्वामित्व योजना में मालिकाना हक देने वाली सरकार चाहिए।

cm yogi adityanath targets sp and congress akhilesh yadav taunt on bjp in bareilly
आंवला में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि मोदी ने देश को सुरक्षा व विकास का विजन दिया है। सुरक्षा की गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। किसी के बहकावे में न आएं। जो देश के साथ है, आप उसके साथ रहें। देश, सुरक्षा व वोट आपका है तो सरकार भी आपकी होनी चाहिए। देश से बढ़कर कोई नहीं है। देशहित में ही हमारा हित है, इसलिए पहला काम मतदान। देश के विकास, सुरक्षा, सनातन आस्था का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए, जो केवल भाजपा ही देगी। 

उन्होंने अपील की कि हमें राष्ट्रवादी मिशन के साथ आगे बढ़ते हुए मोदी को तीसरा कार्यकाल देना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60-65 वर्ष तो सपा-बसपा ने प्रदेश में तीन-चार बार शासन किया, फिर भी इन्होंने समस्याएं पैदा कीं। सत्ता से वंचित होने के बाद सपा, कांग्रेस, बसपा के लोग ऐसे तड़प रहे हैं जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath targets sp and congress akhilesh yadav taunt on bjp in bareilly
सीएम योगी की जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कांग्रेस, सपा-बसपा से पूछे दस सवाल 
सीएम ने कहा कि यक्ष ने धर्मराज युधिष्ठिर से 100 प्रश्न पूछे थे। हम सपा, बसपा व कांग्रेस से 10 प्रश्न पूछना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि देश के सामने पहचान, सुरक्षा का संकट पैदा करने वाले कौन हैं? देश को विकास से वंचित करने, भुखमरी से हुई मौतों का दोषी कौन? किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन? 

सपा, बसपा व कांग्रेस सरकार में तुष्टीकरण की घातक नीति के कारण हुए दंगे, निर्दोषों की मौत और व्यापारियों के नुकसान का दोषी कौन? भ्रष्टाचार के कारण भारत के बाधित विकास का दोषी कौन? बेरोजगारी के कारण वर्ष 2014 के पहले पलायन करने वाले नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ करने का दोषी कौन? 

बिजली-पानी से जनता को वंचित करने का दोषी कौन? इतने दशकों तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस, सपा व बसपा ने आस्था से खिलवाड़ किया, इसका दोषी कौन है? फिर उन्होंने पूछा कि क्या ये लोग माफिया से निपटने का काम कर पाएंगे, जवाब मिला- नहीं।

विज्ञापन
cm yogi adityanath targets sp and congress akhilesh yadav taunt on bjp in bareilly
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश बोले- भाजपा में सतह पर अंतरकलह
बरेली में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि बरेली में उसके एक नेता दूसरे को सुरमा लगा रहे हैं। जनसभा के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में आजम खां की फोटो से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पार्टी कार्यालय में उनकी फोटो है। आप अपनी आंखें चेक कराओ। तुम सुरमा नहीं लगाते हो। अगर सुरमा लगाओगे तो आंखें ठीक रहेंगी।

गठबंधन की सरकार बनने पर मंगलसूत्र तक वापस लेने के सवाल पर कहा कि भाजपा नेता महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। पत्रकारों ने पूछा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि आप मुख्तार अंसारी के यहां जाकर फातिहा पढ़ते हैं तो अखिलेश का जवाब था कि यह बात आप अपनी तरफ से कह रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed