{"_id":"6773657796ac228b4c0acdf9","slug":"innocent-child-was-brutally-murder-reason-is-something-child-eyes-were-hit-several-times-with-stick-lakhimpur-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या... वजह कुछ और भी है; बांके से दो साल के बच्चे की आंख पर किए कई प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या... वजह कुछ और भी है; बांके से दो साल के बच्चे की आंख पर किए कई प्रहार
Tue, 31 Dec 2024 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:52 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर को चाचा ने दो साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी अपनी भाभी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था। भाभी के विरोध करने पर ही उसने मासूम को मार डाला।
विज्ञापन
murder in lakhimpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने दो साल के भतीजे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। उसने मासूम पर बांके से प्रहार किए गए। मासूम की हत्या के आरोपी हाथ में खून से सना बांका लेकर थाने पहुंचा। यहां आरोपी ने कहा कि मैंने भतीजे का कत्ल कर दिया है। यह सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
मौके पर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी खुन्नस में वह बिस्कुट का लालच देकर दो साल के भतीजे को ले गया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी के बड़े भाई ने बताया कि वह छह भाई हैं। तीन भाई बलिया में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। दो भाई उसके साथ रहते हैं। इसमें से एक आए दिन घर में झगड़ा करता था। वहीं पुलिस आरोपी को लेकर नहर किनारे स्थित तीरथ चौरसिया के गन्ने के खेत में करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंची। जहां पर बच्चे का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
मासूम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या... वजह कुछ और भी हो सकती है
दो साल के मासूम बच्चे की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। बांके से उस पर कई प्रहार किए गए। जानकारों का कहना है कि आमतौर पर इतनी बेरहमी से हत्या की पीछे कोई बड़ी वजह ही हो सकती है। यह हत्या एकाएक उपजे गुस्से का नतीजा नहीं हो सकती है। आशंका है कि लंबे समय से कोई गहरी खुन्नस आरोपी के अंदर पल रही थी। सीओ महक शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भाभी के जोर-जबरदस्ती का विरोध करने पर भतीजे की हत्या
आपको बता दें कि निघासन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर को चाचा ने दो साल के भतीजे की बांके से कई प्रहार कर हत्या कर दी। वह अपनी भाभी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था। भाभी के विरोध करने पर ही उसने मासूम की जान ले ली और खून से सना बांका लेकर थाने पहुंच गया और भतीजे को मार डालने की बात कही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देती सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खेत में मिला मासूम का शव
महिला ने बताया कि उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता है। सोमवार सुबह शराब के नशे में घर आया और उनसे जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर झगड़ा किया और दो वर्षीय बेटे को लेकर घर से बाहर चला गया। करीब एक किलोमीटर दूर नहरिया के पास उसने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की दाहिनी आंख और सिर पर कई प्रहार किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि बच्चे की पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।