फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: इस शहर में जहां 50 साल से चल रही थीं दुकानें, वहां बुलडोजर चला तो निकला नाला

Thu, 06 Apr 2023 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished by bulldozer in Bareilly
नगर निगम की टीम ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

बरेली के सिकलापुर से नावल्टी चौराहा तक 50 साल से अतिक्रमण का बोलबाला था। बुधवार को 30 दुकानों पर नगर निगम का बुलडोजर चला तो नाला कब्जामुक्त हुआ। चार फीट नाला और सरकारी भूमि को छज्जे की आड़ में घेरकर ये दुकानें बनाई गई थीं। हालांकि, बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान इस छज्जे को नहीं तोड़ा गया। ऐसे में जहां कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दोबारा अतिक्रमण होने की आशंका भी है।



कार्रवाई से एक सप्ताह पहले निगम ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया था। इसके बाद भी दुकानदारों ने अवैध निर्माण को नहीं हटाया तो नगर निगम के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह के निर्देशन में कार्रवाई हुई। दुकानदारों ने विरोध किया तो कोतवाली से पुलिस बुला ली गई। इसके बाद दुकानदार खुद ही नाले के ऊपर से शटर आदि हटाने लगे। अभी कुछ और अतिक्रमण भी ढहाए जाएंगे।

Illegal construction demolished by bulldozer in Bareilly
पुराने बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान दो घंटे तक सिकलापुर से नावल्टी चौराहा तक भीषण जाम की स्थिति रही। रोडवेज बसें, ऑटो, ई-रिक्शा के जाम में फंसने से हालात बदतर रहे। सिकलापुर चौराहा से फर्नीचर मार्केट और पटेल की ओर जाने वाली सड़कों पर भी जाम रहा। 
Illegal construction demolished by bulldozer in Bareilly
पुराने बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
नावल्टी चौराहा से निकलने वाली सड़कों पर भी वाहनों की कतार लगी रही। ट्रैफिक पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। फुटपाथ निर्माण के चलते यहां दिनभर यातायात सामान्य नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal construction demolished by bulldozer in Bareilly
पुराने बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
पुराना रोडवेज का इलाका काफी व्यस्त है। सिकलापुर से नावल्टी चौराहा तक अतिक्रमण के चलते सड़क काफी संकरी हो गई है। इस इलाके में कई नामचीन दुकानें भी सरकारी जमीन कब्जा कर बनाई गई हैं। दुकानदारों ने फुटपाथ भी दुकानों में मिला लिए हैं। 
विज्ञापन
Illegal construction demolished by bulldozer in Bareilly
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
पुराना रोडवेज के आसपास अब स्मार्ट सिटी के काम चालू हो गए हैं। ऐसे में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर बनाई गईं दुकानें भी नगर निगम के निशाने पर आ गई हैं। जल्द ही इनको भी ध्वस्त किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed