फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्रा अग्रिमा को सौंपी जिले की कमान, अनन्या-खुशबू भी बनीं अफसर

Sat, 05 Oct 2024 04:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
IAS Durga Shakti Nagpal handed over the charge of DM to an eighth class girl
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्रा को भेंट की घड़ी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए अफसर बनाया गया। आठवीं की छात्रा अग्रिमा धवन को जिले की कमान सौंपी गई। अग्रिमा को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्रा को अपनी कुर्सी पर बैठाया। डीएम के तौर पर अग्रिमा ने 13 शिकायतों को सुना और संबंधित अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने छात्रा अग्रिमा को घड़ी भेंट की। इसके अलावा सभी तहसीलों में छात्राओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। 

IAS Durga Shakti Nagpal handed over the charge of DM to an eighth class girl
अनन्या को बनाया गया धौरहरा एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

खमरिया के चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पूर्व छात्रा अनन्या को धौरहरा एसडीएम बनाया गया। एसडीएम राजेश कुमार ने अनन्या को पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद अनन्या ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस से संबंधित प्रार्थना पर धौरहरा थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

IAS Durga Shakti Nagpal handed over the charge of DM to an eighth class girl
बतौर एसडीएम अनन्या सुनी लोगों की शिकायतें - फोटो : अमर उजाला

राजस्व से संबंधित प्रार्थना के निस्तारण की जिम्मेदारी तहसीलदार आदित्य विशाल को सौंपी। कई अन्य शिकायतों को सुना और संबंधित विभाग को निस्तारण के निर्देश दिए हैं। अनन्या ने इंटर की परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। इस समय वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Durga Shakti Nagpal handed over the charge of DM to an eighth class girl
मितौली की एसडीएम बनी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
छात्रा खुशबू राठौर को एक दिन का मितौली एसडीएम बनाया गया। खुशबू को एसडीएम विनात उपाध्याय ने प्रशस्ति पत्र दिया। एक दिन की एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं। खुशबू राठौर ने इंटर की परीक्षा में जिले में 12 स्थान हासिल किया था। 
विज्ञापन
IAS Durga Shakti Nagpal handed over the charge of DM to an eighth class girl
नंदनी गुप्ता बनी मोहम्मदी की उपजिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी तहसील में एक दिन की उपजिलाधिकारी बनीं क्रेन गोवर्स इंटर कॉलेज जेबीगंज की छात्रा नंदनी गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अफसर बनीं छात्राओं ने बताया कि वे बहुत खुश हैं। उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। सभी छात्राओं का अफसर बनने का सपना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed