फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत में बाढ़: शहर में बिगड़े हालात, घरों में भरा पानी; ट्रांस शारदा क्षेत्र में वायुसेना ने संभाला मोर्चा

Tue, 09 Jul 2024 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Flood in Pilibhit due to rising water level of Devha river
पीलीभीत में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत में सोमवार दोपहर बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन नानक सागर से देवहा नदी में पानी छोड़ने के बाद रात में बाढ़ से शहर के हालात बिगड़ गए। रातभर तेजी से जलस्तर बढ़ा। मंगलवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बाढ़ के पानी से सड़कें लबालब हो गईं। सड़क पर पांच से सात फीट तक पानी बहने लगा। लोगों के घरों में पानी घुसने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने अपना घरेलू सामान छतों पर पहुंचा दिया। शहर में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मोहल्लों में पानी अधिक होने स्थिति काफी खराब हो गई है। हालात देखते हुए एनडीआरएफ टीम ने मंगलवार सुबह से मोर्चा संभाल लिया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ट्रांस शारदा क्षेत्र में सबसे बुरे हालात हैं, यहां वायुसेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को रेस्क्यू किया। 



Trending Videos
Flood in Pilibhit due to rising water level of Devha river
ऑफिसर कॉलोनी में भी बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
शहर के टनकपुर हाईवे, नौगवां चौराहा, बरेली रोड पर पानी चलने से आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया। वहीं कलक्ट्रेट परिसर, विकास भवन,ऑफीसर कॉलोनी में चार से पांच फीट पानी भर गया है, जिससे अफसर भी अपने आवासों में कैद होकर रह गए है। उद्यान विभाग में पांच फीट पानी भरने से वहां रखा इन्वर्टर कंप्यूटर अभिलेखों को नुकसान पहुंचा है। 
Flood in Pilibhit due to rising water level of Devha river
पीलीभीत में ओवरब्रिज के नीचे बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को देवहा नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में पानी भर गया था, लेकिन देर रात नानक सागर से पानी पास होने से देर रात शहर का अधिकांश इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया। इसमें फीलखाना, लेखराज, दुधिया मंदिर, केजीएन टू, आवास विकास, गोदावरी स्टेट, साईं धाम कालोनी, अशोक कालोनी, वल्लभनगर, मोहल्ला मुनीर खा शाहजी मियां आदि क्षेत्र में पांच फीट तक पानी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Pilibhit due to rising water level of Devha river
बेनी चौधरी और फीलखाना मोहल्ला में बाढ़ से घिरा - फोटो : अमर उजाला
बेनी चौधरी और फीलखाना में स्थित अधिक खराब 
शहर का बेनी चौधरी और फीलखाना मोहल्ला देवहा नदी के किनारे के क्षेत्र में बसे हैं। इन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति अधिक खराब है। बाढ़ का पानी भरने से घरों में सामान भीग गया। लोग छतों पर ठिकाना बनाए हुए हैं। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला है। 
विज्ञापन
Flood in Pilibhit due to rising water level of Devha river
बाढ़ के पानी से बढ़ी मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला
2008 में आई बाढ़ से भी बुरे हाल
शहर के लोग वर्ष 2008 में आई बाढ़ को याद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार की बाढ़ के हालात उससे भी अधिक खराब हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ आने के बाद प्रशासन बचाव कार्य कराता है। जबकि संभावनाओं पर ही गंभीरता बरतने की जरूरत होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed