लखीमपुर खीरी के बांकेगंज के बाबूपुर गांव में जिस दो कमरे और छप्पर वाले घर के विवाद में तीन लोगों की जान चली गई, वह घर मृतक राम नरेश के सगे भतीजे तिलकपुर गांव निवासी रमेश को सौंपा गया है। रमेश ने ही अपने चाचा और चचेरे भाइयों का अंतिम संस्कार किया है। जमीन के छोटे से टुकड़े और घर के विवाद में दो परिवारों को तबाह कर दिया।
थाना मैलानी के बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बाबूपुर गांव में स्थित घर और तिलकपुर गांव के पास 12 बीघा जमीन हड़पने के लिए सिपाही आरती, उसकी मां, छोटी बहन और भाई लगातार कोशिश कर रहे थे। वृद्ध रामनरेश और उनके पुत्र मुकेश व सुधीर को घर खाली करने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
2 of 7
मुकेश और सुधीर
- फोटो : अमर उजाला
मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने राम नरेश की एक न सुनी और महिला सिपाही का ही पक्ष लिया। इससे आहत होकर पहले रामनरेश और फिर उसके दोनों पुत्रों ने भी आत्महत्या कर ली। इससे रामनरेश का पूरा कुनबा उजड़ गया। जिस घर के लिए विवाद था, उसमें चिराग जलाने वाला भी कोई नहीं बचा।
3 of 7
सुधीर ने छोड़ा था सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने महिला सिपाही आरती, राम देवी, शशिबाला और भाई शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरती के साथ ही उसका दो माह का बेगुनाह बच्चा भी जेल चला गया। अब हालत यह है कि आरती के परिवार के सभी लोग जेल में बंद हैं। जिस भूमि के विवाद में दो परिवार तबाह हो गए, उसका उपयोग करने वाला कोई नहीं बचा।
4 of 7
गांव में पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
राम नरेश और उसके पुत्रों के खुदकुशी करने के बाद बाबूपुर गांव स्थिति घर की चाबी तिलकपुर गांव निवासी भतीजे रमेश को सौंप दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।-गवेंद्र पाल गौतम, सीओ गोला
5 of 7
इसी घर को लेकर था विवाद
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
लखीमपुर खीरी के बांकेगंज के बाबूपुर गांव में महिला सिपाही पर मकान खाली कराने के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाकर जान देने वाले बुजुर्ग के दो बेटों ने भी 36 घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर जान देने वाले छोटे बेटे ने भी सुसाइड नोट में महिला सिपाही और उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लिखा है कि इस परिवार की वजह से उसके पिता की जान गई, अब वह भी जान दे रहा है। पुलिस ने सिपाही, उसकी मां, बहन, भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वहीं बांकेगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। सिपाही अजय पांडे को निलंबित किया गया है।