बरेली में ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में सोमवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में अदा कराई गई। यहां खुदा के सजदे में एक साथ हजारों लोगों ने सिर झुकाया और अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। जिलेभर में 1529 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदें शामिल हैं। त्योहार के चलते पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
बरेली में ईद का जश्न: ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ अदा की नमाज, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:53 PM IST
सार
बरेली में ईद उल फितर की नमाज जिले के 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की गई। त्योहार के चलते पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन