फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi will visit Bareilly tomorrow he will inaugurate development works

UP News: बरेली कॉलेज में सीएम योगी की जनसभा आज, 932 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Mon, 31 Mar 2025 09:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 09:46 AM IST
सार

सीएम योगी एक अप्रैल को बरेली में रहेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। बरेली कॉलेज के मैदान में सीएम योगी जनसभा करेंगे। इस दौरान वह जिले को 932 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi will visit Bareilly tomorrow he will inaugurate development works
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 932.59 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात बरेली जिले को देंगे। बरेली कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान वह 132 विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस बीच नवाबगंज के अधकटा नजराना में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने भी वह जा सकते हैं। वहां वह छात्र-छात्राओं से भी रूबरू होंगे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक 27 मार्च का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद अब एक अप्रैल को मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। वह दोपहर में बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 507.44 करोड़ रुपये के 74 विकास कार्यों का लोकार्पण व 425.15 करोड़ रुपये के 58 नए कामों का शिलान्यास होना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: कल बरेली में रहेंगे सीएम योगी, खास रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण मुख्य रूप से अटल आवासीय विद्यालय के अलावा रामगंगा नदी पर बने कैलाशमणि सेतु, बीडीए के प्रशासनिक भवन, शहर के चार प्रवेश द्वारों, बहेड़ी में राजकीय महाविद्यालय रिछा, स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक व एसटीएफ की बरेली फील्ड यूनिट के कार्यालय भवन का होगा। वहीं शिलान्यास में पीडब्ल्यूडी व बीडीए के सड़क निर्माण कार्य, आरटीओ कार्यालय, बचपन डे-केयर सेंटर, मंदिरों के विकास कार्य व आयुर्वेद डिस्पेंसरी के काम शामिल हैं।

लाभार्थियों को सौंपेंगे प्रमाणपत्र 
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली कॉलेज से ही मुख्यमंत्री स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बीच अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ टूलकिट व चेक भी मुख्यमंत्री सौंपेंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए नवाबगंज और बरेली कॉलेज मैदान के अलावा गौशालाओं के निरीक्षण भी किया गया। 

ये भी पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत

100 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान सौ एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर बरेली समेत 18 जिलों के लिए रवाना करेंगे। रविवार को शासन द्वारा भेजी गई सौ नई एंबुलेंस का बिशप मंडल मैदान में पहुंचने का क्रम जारी रहा। वहीं, स्वास्थ्य संबंधी अन्य घोषणाएं भी होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विजिट: फैक्ट फाइल
  • 932.59 करोड़ रुपये के कुल विकास कार्यों की मिलेगी सौगात।
  • 507.44 करोड़ रुपये के कामों का होगा लोकार्पण।
  • 425.15 करोड़ रुपये के कामों का किया जाएगा शिलान्यास।

नाथ नगरी के चारों द्वार स्वागत के लिए तैयार
नाथनगरी में प्रवेश के समय स्वागत करने के लिए चारों द्वार तैयार हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, बनखंडीनाथ और महंत अवैद्यनाथ द्वार का लोकार्पण होना है। इसके साथ ही बीडीए की करीब 200 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होना है।

एमएसएमई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मॉडल देखेंगे
रहपुरा जागीर में 113 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित बरेली एमएसएमई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मॉडल भी मुख्यमंत्री देखेंगे। विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित योजना का मॉडल तैयार कर लिया है। इसमें 150 से अधिक उद्यमियों को भूखंड मिल सकते हैं। अब तक 750 से अधिक आवेदन आए हैं।

15 एकड़ जमीन पर बना अटल आवासीय विद्यालय
नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में करीब 73.35 करोड़ रुपये की लागत से 15 एकड़ भूमि पर अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। बरेली मंडल के श्रमिकों के मेधावी बच्चों को इसमें अपना भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। इसी सत्र से यहां पढ़ाई भी शुरु हो जाएगी। मुख्यमंत्री इस विद्यालय को उद्घाटन कर सकते हैं। 

रविवार को एडीजी जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ जग प्रवेश, एसडीएम नवाबगंज अजय कुमार उपाध्याय, सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद ने अटल आवासीय विद्यालय में चल रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल अधकटा नजराना में ही स्थित गोशाला का भी निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed