फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेत में मिला हरलीन कौर का शव: गले पर थे चोट के निशान... और हाथ में मिली इस चीज ने मौत की गुत्थी को और उलझाया

Sat, 17 Dec 2022 06:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Dec 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in mustard field in Badaun
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब से आकर बसे फार्म हाउस मालिक की लापता 17 वर्षीय बेटी हरलीन कौर का शनिवार को घर के पास ही सरसों की फसल में शव पड़ा मिला। गले पर चोट के निशान और हाथ में खाली शीशी देख परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। एसपी सिटी और सीओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। छात्रा हरलीन कौर मूलतः पंजाब के अमृतसर जिले के बरटोआ थाना क्षेत्र के गांव पट्टी सील निवासी मुखत्यार सिंह की बेटी थी।

Dead body of missing teenager found in mustard field in Badaun
बदायूं कोतवाली क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला

करीब आठ साल से कटरी में कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवतीनगला के पास फार्म हाउस बनाकर रह रहे मुखत्यार के मुताबिक, हरलीन 14 दिसंबर सुबह करीब सात बजे शौच को घर से निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई। अगले दिन कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। शनिवार को किसी व्यक्ति के जरिये उसके बेटे अरजेंट सिंह को जब यह पता लगा कि फार्म हाउस के पास ही सरसों की फसल के बीच किशोरी का शव पड़ा है तो परिजनों ने उसे खोज निकाला।

Dead body of missing teenager found in mustard field in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मृतका के गले पर चोट के निशान देख घरवालों का मानना है कि हत्या गला दबाकर की गई है। उसके हाथ में एक खाली शीशी भी मिली, लेकिन शीशी पर कोई रैपर नहीं था। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ शक्ति सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े पहलुओं पर गौर करते हुए नमूने भी लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in mustard field in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हत्या की वजह पर पसोपेश के बीच इलाके में तमाम तरह की चर्चा भी चल रही हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के परिजनों से किसी से भी रंजिश होने से इनकार कर दिया है। फिर भी कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनकी तस्दीक के बाद ही स्थिति साफ हो सकती है।

विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in mustard field in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लापता छात्रा का शव बरामद होने के बाद घटना से जुड़े कई पहलुओं पर तहकीकात की जा रही है। जल्द ही घटना की वजह का भी खुलासा हो जाएगा। पिछले दिनों आईपीसी की धारा-363 में दर्ज मामले को हत्या में तरमीम कर लिया गया है। -अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed