फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: दधिकांदो शोभायात्रा में बजरंगी की धूम, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल, झांकियों ने बढ़ाई भव्यता

Wed, 28 Aug 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Dadhikando procession taken out in Bareilly devotees showered flowers
दधिकांदो शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

बरेली में मंगलवार को चंद्रनगर धार्मिक समिति की ओर से श्री कृष्ण जी महाराज की दधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में झांकियां और अखाड़ों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। बजरंगबली का स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 



श्री सीताराम मंदिर पहुंचकर विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान का अभिषेक किया। आरती उतारी और उन्हें रथ पर विराजमान कराकर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। महापौर उमेश गौतम सारथी बने और मौर्य मंदिर तक रथ को चलाया। साथ ही, भगवान के स्वरूप की आरती की। सभासद छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, सभासद प्रतिनिधि हरिओम कश्यप, पूर्व सभासद डॉ. नवल, चंद्रपाल राठौर आदि शामिल रहे।

Dadhikando procession taken out in Bareilly devotees showered flowers
दधिकांदो शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
झांकियों ने बढ़ाई शोभायात्रा की भव्यता 
शोभा यात्रा में सबसे आगे तीन अखाड़े एवं ग्वाल-बालों की टोलियां करतब करते हुए चल रही थीं। उसके बाद भगवान श्री कृष्ण का मुख्य सिंहासन, भजन मंडली, गणेश भगवान, भोलेनाथ, शिव परिवार, राम दरबार, बजरंगबली, राधा-कृष्ण की झांकियां शोभायात्रा की भव्यता को बढ़ा रही थीं। सिंहासन पर फूल बरसाने की होड़ रही। 
 
Dadhikando procession taken out in Bareilly devotees showered flowers
दधिकांदो शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पार्षद राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया। उनकी आरती उतारी और रथ को चलाया। मौर्य मंदिर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया, आरती उतारी और रथ को हांका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dadhikando procession taken out in Bareilly devotees showered flowers
दधिकांदो शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता कर रहे थे और भगवान श्री कृष्ण के मुख्य सिंहासन की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट एवं श्याम मनोहर गुप्ता ने संभाल रखी थी। शोभायात्रा की जिम्मेदारी नियंत्रण समिति के महामंत्री सोमपाल प्रजापति, शोभायात्रा संयोजक राजीव निर्भय, सुरेश दिवाकर, राजेश मौर्य बबलू, राहुल कुमार, डॉ. विनोद यजुर्वेदी व राजीव गुप्ता ने संभाल रखी थी।

विज्ञापन
Dadhikando procession taken out in Bareilly devotees showered flowers
दधिकांदो शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

पनवड़िया में दिखा सौहार्द 
पनवड़िया में जिस स्थान पर पहले उपद्रव हुआ था, इस बार वहां बरेली अमन कमेटी की ओर से एडवोकेट अच्छन अंसारी, डॉ. कदीर अहमद, विष्णु अग्रवाल, डॉ. सलीम, हाशिम अंसारी एवं उनके साथियों ने फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया गया। मार्ग में कई जगह मुस्लिम पार्षदों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed