फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत: ईयरफोन लगाकर रेल लाइन से गुजरते समय हुआ हादसा, सीसीटीवी में कैद घटना

Fri, 06 Sep 2024 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
constable died hit by train while crossing the railway track in shahjahanpur
ट्रेन की चपेट में आने से हुई सिपाही की मौत - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही अक्षुवीर (34) मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। अभी तक की जांच में सामने आया है कि सिपाही ईयरफोन लगाकर बात कर रहे थे। रेलवे लाइन से गुजरते समय ट्रेन की चपेट में आ गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। शामली के थाना कांधला के डागरोल निवासी अक्षुवीर पुलिस लाइन में कार्यरत थे। वह 2019 बैच के सिपाही थे। पहली पोस्टिंग यहीं पर थी। सिपाही अक्षुवीर को पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
constable died hit by train while crossing the railway track in shahjahanpur
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहने वाले अक्षुवीर रोजाना टहलने जाते थे। बुधवार की रात वह टहलने निकले थे। मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग से आगे बढ़ते ही अचानक से अपलाइन पर ट्रेन आ गई। इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह ईयरफोन लगाए हुए थे। पुलिस को उनका मोबाइल जेब में रखा मिला था। 

constable died hit by train while crossing the railway track in shahjahanpur
पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद घायल होने पर पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी, सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
constable died hit by train while crossing the railway track in shahjahanpur
अच्युतवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अविवाहित थे अक्षुवीर, परिवार में मातम का माहौल
आरआई प्रेमपाल ने बताया कि अक्षुवीर के पिता का निधन हो चुका है। परिवार में बड़ा होने के साथ वह काफी खुशमिजाज थे। हादसे के बाद वह अस्पताल लेकर गए थे। बेटे की मौत से भाई व मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव को शामली लेकर गए हैं।
विज्ञापन
constable died hit by train while crossing the railway track in shahjahanpur
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

युवक ने बचाने का किया था प्रयास
सिपाही के साथ हुए हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि इंदिरा नगर कॉलोनी की ओर से बंद क्रॉसिंग को पार कर सिपाही रेलवे लाइन के पास खड़े थे। ट्रेन जब नजदीक आ गई तो सिपाही ने एक कदम ट्रैक की ओर बढ़ाया और जब तक उसे ट्रेन की गति का अंदाजा हो पाता, वह ट्रेन की चपेट में आ गया। फुटेज में दिख रहा है कि पास में खड़े एक व्यक्ति ने उसे पीछे खींचकर बचाने का भी प्रयास किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed