{"_id":"63cfd0ca177e865ae5336d32","slug":"constable-beat-up-youth-for-making-a-video-asking-for-money-in-shahjahanpur-2023-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग, पैसा और पुलिस: रुपये मांगने का वीडियो बनाने पर पीटा, युवक ने दौड़ते हुए बनाया सिपाही का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग, पैसा और पुलिस: रुपये मांगने का वीडियो बनाने पर पीटा, युवक ने दौड़ते हुए बनाया सिपाही का वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही ने वीडियो बनाने पर युवक को दौड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान वीडियो बनाने पर सिपाहियों ने एक युवक को दौड़ा लिया। सिपाहियों से बचाकर भाग रहे युवक ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया।
पड़ोसी जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी बंडा क्षेत्र में हुई है। विवाहिता के मायके के युवक का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बंडा पहुंचा। युवक महिला के घर गया तो पड़ोस के लोगों ने आपत्ति जताई। अन्य लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटा देख युवक मौके से भागने लगा। लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
2 of 5
सिपाही पर रुपये मांगने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच किसी ने यूपी-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने तक लोगों ने मामले को रफा दफा कर दिया। आरोप है कि यूपी-112 में तैनात एक सिपाही होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक से रुपये मांगने लगा।
3 of 5
युवक के पीछे दौड़ता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने पुलिस का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वीडियो बनाने पर सिपाही ने युवक की पिटाई कर दी और मोबाइल छीनने के लिए युवक को दौड़ा लिया। युवक भागते हुए भी वीडियो बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिपाही और वीडियो बनाने वाला युवक
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही और होमगार्ड के जाने के बाद युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। युवक का कहना है कि उसके पिता ने फैसला कराया था। पुलिसकर्मी उसके पिता से भी एक हजार रुपये मांग रहे थे। विरोध करने और वीडियो बनाने पर उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
पुवायां कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। यदि इस तरह का मामला है, तो सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।