{"_id":"662c9599954e03d9cb0296aa","slug":"confluence-of-devotion-and-power-in-pm-modi-roadshow-in-bareilly-2024-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पीएम मोदी के रोड शो में भक्ति और शक्ति का संगम, 53 मिनट में पूरा हुआ 1200 मीटर का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पीएम मोदी के रोड शो में भक्ति और शक्ति का संगम, 53 मिनट में पूरा हुआ 1200 मीटर का सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम बरेली पहुंचे तो उनकी अगवानी में सड़कों पर भक्ति और शक्ति का संगम हिलोरें मार रहा था। राजेंद्रनगर के स्वयंवर बरातघर से शहीद पंकज अरोरा चौक तक जनसैलाब के बीच पीएम मोदी ने 1,200 मीटर का सफर 53 मिनट में पूरा किया। इस दौरान 14 स्थानों पर मंत्रोच्चार, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से उनका स्वागत किया गया। भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में पीएम की मौजूदगी में माहौल भक्तिमय ही रहा।
2 of 5
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी का काफिला शाम 6.53 बजे स्वयंवर बरातघर के सामने पहुंचा। यहां भगवा रंग में सजे वाहन पर पीएम मोदी हाथ में एलईडी लाइट वाले पार्टी के चुनाव चिह्न कमल के फूल के साथ सवार हुए तो पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार भी रोड शो में शामिल हुए।
3 of 5
शंख औ डमरू बजाकर किया पीएम का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का रथ जैसे ही आगे बढ़ा, वहां मौजूद लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने भी चुनाव चिह्न दिखाकर लोगों का आभार प्रकट किया। श्री टीबरीनाथ सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय के बटुकों ने शंखनाद और स्वस्ति वाचन के जरिये उन्हें आशीर्वचन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कलाकारों ने दी प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह सजे मंच पर शिव तांडव, डमरू दल और लोक संस्कृति की अलग-अलग विधाओं से पीएम का स्वागत किया गया। इस आतिथ्य से अभिभूत प्रधानमंत्री भी हल्की मुस्कान के साथ कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ खोलकर लोगों का आभार प्रकट करते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने इस बार रोड शो के जरिये साइलेंट पॉलिटिक्स का नया प्रयोग किया। उन्होंने राम-राम नहीं की तो उनको देखने जुटी भीड़ ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। बुजुर्गों-महिलाओं के सामने से गुजरे तो पीएम ने हाथ जोड़े। युवाओं को कमल का चिह्न दिखाकर लुभाया लेकिन उनकी जुबां खामोश रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।