बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। शुरुआती दो घंटों में धीमी गति से मतदान हुआ, लेकिन नौ बजे के बाद मतदाता घरों से निकले तो पोलिंग बूथों पर कतारें लग गईं। जहां एक तरफ मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, तो वहीं दूसरी तरफ अफसर, जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी भी वोट डालने पहुंचे। बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पिंक बूथ पर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी भी खिंचवाई। कमिश्नर ने लोगों से मतदान करने की अपील की। मेयर उमेश गौतम परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
तस्वीरें: बरेली में कमिश्नर ने डाला वोट, DM-SSP परिवार संग पहुंचे; मंत्री-मेयर, सांसद ने भी किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 May 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन