फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में छह की मौत: कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, सभी जा रहे थे बाबा बुड्ढा साहब गुरुद्वारे

Sun, 28 Aug 2022 11:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)। Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Aug 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Canter-tractor trolley collision Six killed in Bareilly
कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

सिरसा में कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चों समेत दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार उत्तराखंड राज्य के शक्तिफार्म बसगार गांव से पुलभट्टा उत्तमनगर स्थित बाबा बुड्ढा साहब गुरुद्वारे जा रहे थे।

Canter-tractor trolley collision Six killed in Bareilly
कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 10 बजे सितारगंज हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग गांव के लोग पुलभट्टा स्थित बाबा बुड्ढा साहब के गुरुद्वारे जा रहे थे। ट्रॉली के पीछे से ही कैंटर चल रहा था। सिरसा चौकी के पास स्थित अमर ग्रीन रिसोर्ट के सामने बने कट से ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ रहे थे। ट्रैक्टर लगभग पूरा मुड़ गया जबकि पीछे की ट्रॉली हाईवे पर रही। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रॉली पलट गई। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। 

Canter-tractor trolley collision Six killed in Bareilly
कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

मृतकों में सुमन कौर 15, अमनदीप (8), राजा (6), महिला गुरुनामो बाई (30), जस्सी (35) व भजन सिंह (36) की मौत हो गई। इनके अलावा तीन की हालत गंभीर है। इनमें चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह व मोटो भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। इनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Canter-tractor trolley collision Six killed in Bareilly
घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला

इनके साथ ही भजन कौर, मुस्कान कौर, प्रणाम, गुरप्रीत कौर सिमरन कौर, जसविंद्र सिंह, सुखजीत कौर, राजेंद्र कौर, चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह, गुरनाम कौर, मोटो भाई, रजनी कौर, पवन सिंह व निधा कौर, भाग्यश्री, महेंद्र सिंह, सुखविंदर कौर, लक्ष्मी कौर, अमृता कौर, गुरदीप सिंह, परमजीत कौर, मनजीत कौर, जशन प्रीत, हरमिंदर सिंह, सोनिया, कोमल, दलजीत सिंह, नमन, राज, अमृत, पूर्ण सिंह, पिंकी, परमजीत व रमन काल घायल हुए है। इन घायलों को बरेली और किच्छा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Canter-tractor trolley collision Six killed in Bareilly
टक्कर मारने वाला कैंटर - फोटो : अमर उजाला

घटना स्थल पर आईजी रेंज रमित शर्मा, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, उत्तराखंड के एसएसपी उधमसिंह नगर मंजू नाथ टीसी व अन्य अफसरों ने निरीक्षण किया है। कैंटर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पांच शवों का बरेली जबकि मृतक भजन का उत्तराखंड में पोस्टमार्टम कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed