बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में नामजद आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके दो बच्चों की हत्या किसी ने साजिश के तहत कराई है। जावेद ने ऐसा हत्याकांड क्यों किया। यह राज खुलना जरूरी है। अगर एनकांउट कर दिया जाएगा तो राज ही नहीं खुलेगा।
{"_id":"65fc0a42199661fc2e0f26c1","slug":"budaun-murder-case-victim-father-big-allegation-my-two-sons-murdered-as-part-of-conspiracy-2024-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं कांड: पिता का बड़ा आरोप- किसी ने साजिश के तहत कराई मेरे बेटों की हत्या, पुलिस जावेद से पूछे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं कांड: पिता का बड़ा आरोप- किसी ने साजिश के तहत कराई मेरे बेटों की हत्या, पुलिस जावेद से पूछे नाम
Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
आरोपी जावेद, मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित विनोद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विनोद ने कहा कि वह नहीं जानते कि बच्चे क्यों मारे गए। घटना के वक्त पत्नी घर पर थी, वो तो उसे भी मारने के लिए दौड़े थे। विनोद के अनुसार जावेद और साजिद से उतने जुड़े थे, बच्चों के बाल काटता था, जावेद उनसे भइया बोलता था। संबंध अच्छे तो ये कांड क्यों किया? यही सवाल है। सोचता हूं तो लगता है कि इसके पीछे पूरी साजिश है। कोई व्यक्ति है जो इससे जुड़ा हुआ है। हो सकता है कि हत्याओं के लिए पैसे दिए गए हों। इस बारे में हमें किसी पर संदेह नहीं है लेकिन अगर पूछताछ कायदे से की जाए इसके बारे में तो जावेद ही बताएगा, जो पकड़ा जा चुका है।
मृतक बच्चों की दादी मुन्नी देवी
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की मौत के बाद से ही दादी मुन्नी देवी बार-बार बेसुध हो जाती है, लेकिन जब बृहस्पतिवार को दोपहर उन्होंने सुना कि आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो उन्होंने कहा जावेद से पुलिस इस तरह से पूछताछ करें कि वह बच्चों की हत्या की वजह साफ कर दे। जब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो जाती तब तक उनको नींद नहीं आएगी। आखिर हत्या की क्या वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी जावेद
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी जावेद बृहस्पतिवार सुबह बरेली में सरेंडर हो गया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जावेद कहता है कि वह बेगुनाह है। जिस समय दोनों बच्चों की हत्या हुई थी। उस दौरान वह अपने घर पर था। उसे सूचना मिली थी कि साजिद का कहीं शहर में विवाद हो गया है।
विज्ञापन
आरोपी जावेद
- फोटो : अमर उजाला
जब वह अपने गांव से बदायूं आया तो भीड़ देखकर घबरा गया और सीधे दिल्ली भाग गया। रास्ते में कई लोगों की कॉल आई। लोगों ने उसे बताया कि उसके भाई ने कांड कर दिया है। इससे वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया। उसे भीड़ ने पकड़कर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस उसे पकड़कर ले गई।