{"_id":"65fbf452147728556103672a","slug":"budaun-double-murder-blood-spread-from-roof-to-stairs-sajid-had-passed-class-eight-see-photos-2024-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: छत से लेकर सीढ़ियों तक खून ही खून... जल्लाद बने साजिद की बर्बरता देख दहल उठा हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: छत से लेकर सीढ़ियों तक खून ही खून... जल्लाद बने साजिद की बर्बरता देख दहल उठा हर कोई
Thu, 21 Mar 2024 02:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
Budaun Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बदायूं जिले में कलेजा चीरने वाली वारदात से हर कोई सन्ना है। बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया। निर्मम हत्याकांड से इलाका दहल उठा।
Trending Videos
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक मंगलवार की शाम को बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर पहुंचा। घर में बच्चों के साथ विनोद की पत्नी संगीता थी। कुछ देर बातचीत के बाद आरोपी साजिद दो बच्चों को लेकर छत पर गया। इस बीच संगीता चाय बनाने लगी।
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
साजिद ने मासूम बच्चों की घर की छत पर चाकू से निर्मम हत्या कर दी। जिस समय लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखर हर कोई दहल गया। पूरी छत पर फैला था। आयुष और अहान के तलवों पर भी खून लगा था। छत पर खून में सने उनके पावों के निशान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
छत से लेकर सीढ़ियों तक खून ही खून
कातिल साजिद ने दोनों मासूम भाइयों का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था। छत से लेकर सीढ़ियों तक खून बिखरा था। छत पर जहां हत्या हुई, वहां हर तरफ खून ही खून था। छत के दूसरे हिस्से तक छींटे थे। इसे देखकर ऐसा लगता है कि दोनों बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़े थे।
कातिल साजिद ने दोनों मासूम भाइयों का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था। छत से लेकर सीढ़ियों तक खून बिखरा था। छत पर जहां हत्या हुई, वहां हर तरफ खून ही खून था। छत के दूसरे हिस्से तक छींटे थे। इसे देखकर ऐसा लगता है कि दोनों बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़े थे।
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
पीएम रिपोर्ट में सामने आई बर्बरता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आयुष के शरीर पर 14 और अहान के शरीर पर नौ घाव मिले हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम की तैयारी रात से ही शुरू हो गई थी।