फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun Case: आयुष और अहान के कत्ल के बाद पुलिस घर में करा रही ये काम, दादी के इस बयान से कांप गया कलेजा

Tue, 26 Mar 2024 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Mar 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Police is installing CCTV cameras in Vinod house
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या से क्षुब्ध पिता विनोद कुमार ने रविवार की सुबह आत्महत्या की कोशिश की। विनोद ने घर के बाहर बाइक खड़ी करके उसमें आग लगा दी। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों और तैनात अर्द्धसैनिक बल में खलबली मच गई। 


वहीं, बाइक में आग लगाने की घटना के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ठेकेदार विनोद के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि दोहरे हत्याकांड के पहले से ही विनोद कुमार सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहते थे। 
Budaun Double Murder Case Police is installing CCTV cameras in Vinod house
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
लेकिन वह लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में टंकी का निर्माण कराने में व्यस्त थे। इसके चलते वह सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवा सके थे। इसी बीच उनके दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या उनके घर के सामने सैलून की दुकान चलाने वाले साजिद ने की थी।
Budaun Double Murder Case Police is installing CCTV cameras in Vinod house
Badaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
दादी बोलीं- आग तो बाइक में लगी है लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है
उधर, दो छोटे-छोटे नातियों की हत्या से होमगार्ड दादी मुन्नी देवी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो नातियों की हत्या हुई है। वह काफी परेशान हैं। बाइक में उनके बेटे ने आग लगाई है, लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है। अगर पता होता तो वह खुद आग में बैठ जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Police is installing CCTV cameras in Vinod house
पीड़ित विनोद को ढाढ़स बंधाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या से आहत पिता विनोद कुमार ने रविवार की सुबह जान देने की कोशिश की। विनोद ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। इसके बाद खुदकुशी की कोशिश की। अर्धसैनिक बलों ने दौड़कर विनोद को तो बचा लिया, लेकिन उनकी बाइक जल गई। सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पहुंच गए।
 
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Police is installing CCTV cameras in Vinod house
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मामला रविवार सुबह करीब 8:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस दौरान बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार के घर के बाहर सड़क की दूसरी ओर अर्द्धसैनिक बल के जवान कुर्सियों पर बैठे थे। बीच में सड़क पर वाहनों का आवागमन हो रहा था। दक्षिण दिशा में दुकानों के बाहर कई लोग खड़े थे। उसी वक्त विनोद अपने घर से बाइक निकालकर लाए। उन्होंने मझिया रोड के किनारे बाइक खड़ी कर दी। उन्हें देखकर लोग समझ रहे थे कि शायद वह कहीं जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed