{"_id":"6602338cd8c3878d6d0616a7","slug":"budaun-double-murder-case-police-is-installing-cctv-cameras-in-vinod-house-2024-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: आयुष और अहान के कत्ल के बाद पुलिस घर में करा रही ये काम, दादी के इस बयान से कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: आयुष और अहान के कत्ल के बाद पुलिस घर में करा रही ये काम, दादी के इस बयान से कांप गया कलेजा
Tue, 26 Mar 2024 08:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या से क्षुब्ध पिता विनोद कुमार ने रविवार की सुबह आत्महत्या की कोशिश की। विनोद ने घर के बाहर बाइक खड़ी करके उसमें आग लगा दी। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों और तैनात अर्द्धसैनिक बल में खलबली मच गई।
Trending Videos
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन वह लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में टंकी का निर्माण कराने में व्यस्त थे। इसके चलते वह सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवा सके थे। इसी बीच उनके दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या उनके घर के सामने सैलून की दुकान चलाने वाले साजिद ने की थी।
Badaun Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
दादी बोलीं- आग तो बाइक में लगी है लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है
उधर, दो छोटे-छोटे नातियों की हत्या से होमगार्ड दादी मुन्नी देवी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो नातियों की हत्या हुई है। वह काफी परेशान हैं। बाइक में उनके बेटे ने आग लगाई है, लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है। अगर पता होता तो वह खुद आग में बैठ जातीं।
उधर, दो छोटे-छोटे नातियों की हत्या से होमगार्ड दादी मुन्नी देवी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो नातियों की हत्या हुई है। वह काफी परेशान हैं। बाइक में उनके बेटे ने आग लगाई है, लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है। अगर पता होता तो वह खुद आग में बैठ जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित विनोद को ढाढ़स बंधाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या से आहत पिता विनोद कुमार ने रविवार की सुबह जान देने की कोशिश की। विनोद ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। इसके बाद खुदकुशी की कोशिश की। अर्धसैनिक बलों ने दौड़कर विनोद को तो बचा लिया, लेकिन उनकी बाइक जल गई। सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पहुंच गए।
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मामला रविवार सुबह करीब 8:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस दौरान बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार के घर के बाहर सड़क की दूसरी ओर अर्द्धसैनिक बल के जवान कुर्सियों पर बैठे थे। बीच में सड़क पर वाहनों का आवागमन हो रहा था। दक्षिण दिशा में दुकानों के बाहर कई लोग खड़े थे। उसी वक्त विनोद अपने घर से बाइक निकालकर लाए। उन्होंने मझिया रोड के किनारे बाइक खड़ी कर दी। उन्हें देखकर लोग समझ रहे थे कि शायद वह कहीं जा रहे हैं।