बरेली के भुता थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल सिंह की हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर का नाम भी शामिल है। पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि इनमें नामजद कोई शामिल नहीं है। इधर, बुधवार दोपहर पुष्पेंद्र की पत्नी के साथ परिजन और रिश्तेदार एसएसपी दफ्तर पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट व बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी ने परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है।
बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड: 10 लोगों पर रिपोर्ट, जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर भी नामजद; जानें अब तक की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Nov 2024 07:04 PM IST
सार
Bareilly Murder Case News: पुष्पेंद्र हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि अब तक किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन