फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पांच KM तक धमाके गूंजे... दो किमी तक बिखरे टुकड़े, सिलिंडर भरे ट्रक में भीषण आग; ब्लास्ट से दहल उठा बरेली

Tue, 25 Mar 2025 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Mar 2025 10:55 AM IST
सार

Cylinder Blast In Bareilly: बरेली के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सोमवार दोपहर भयानक हादसा हो गया। एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में आग लग गई। इसमें सौ से ज्यादा सिलिंडर फट गए। पांच किलोमीटर तक धमाकों गूंज सुनाई दी। दो किमी तक सिलिंडर के टुकड़े बिखरे मिले।

विज्ञापन
Bareilly Gas warehouse Cylinders Blast truck parked outside an LPG warehouse More than hundred cylinders burst
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद उठतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
Bareilly Gas Agency News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना इलाके के रजऊ परसपुर गांव में सोमवार दोपहर एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े सिलिंडर भरे ट्रक में आग लग गई। एक-एक कर सौ से ज्यादा सिलिंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। ट्रक के परखचे उड़ गए। एजेंसी का दफ्तर और चौकीदार का कमरा ढह गया। मलबा दो किमी. दूर तक जा गिरा। इससे आग खेतों तक फैल गई। दहशत से लोग घर छोड़कर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक चालक और गोदाम के चौकीदार ने भागकर जान बचाई। 

Bareilly Gas warehouse Cylinders Blast truck parked outside an LPG warehouse More than hundred cylinders burst
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद उठतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
ट्रक के केबिन से उठ रही थीं लपटें 
रजऊ परसपुर निवासी मनोज शर्मा की गांव के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी है। एजेंसी के चौकीदार रमेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक, शाहजहांपुर से 360 गैस सिलिंडर से भरा ट्रक घटना से कुछ ही देर पहले गोदाम पर आया था। वह गेट के बाहर खड़ा था। पत्नी संध्या ने बदबू आने की बात कही तो रमेश कमरे से बाहर आए। देखा तो ट्रक के केबिन से लपटें उठ रही थीं। उन्होंने चालक के साथ मिलकर बुझाने की कोशिश की, पर नाकाम रहे। 
 
Bareilly Gas warehouse Cylinders Blast truck parked outside an LPG warehouse More than hundred cylinders burst
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद उठतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
एक-एक कर फटने लगे सिलिंडर
आग ट्रक में पिछले हिस्से में पहुंची तो एक-एक कर सिलिंडर फटने लगे। हर धमाके के बाद सिलिंडर हवा में उछलकर दूर जाकर गिर रहे थे। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों की वजह से उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Gas warehouse Cylinders Blast truck parked outside an LPG warehouse More than hundred cylinders burst
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले- खाना बनाने के दौरान लगी आग 
हादसे के बाद चार सदस्यीय जांच टीम ने चालक अतुल का बयान लिया। आग कैसे लगी, इस सवाल पर उसने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक आकर रुका तो चालक ने केबिन में रखे छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान केबिन में आग लग गई। एफएसओ ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Bareilly Gas warehouse Cylinders Blast truck parked outside an LPG warehouse More than hundred cylinders burst
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
खतरा बरकरार, आबादी वाले इलाकों में भी हैं गोदाम
रजऊ परसपुर में हुई सिलिंडरों के फटने की घटना के दौरान गनीमत रही कि घटनास्थल आबादी से काफी दूर था, लेकिन शहर के आसपास जिन गैस एजेंसी संचालकों ने गोदाम बने हैं, उनके आसपास आबादी बस गई है। लिहाजा, अगर सिलिंडर फटे तो जानमाल के नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सुभाषनगर माल गोदाम रोड, बदायूं रोड, बीसलपुर रोड, मिनी बाइपास व अन्य आबादी इलाकों में भी चल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed