बरेली के बाकरंगज में मांझे की अवैध फैक्टरी चलाने वाले अतीक के घर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शुक्रवार को हुए धमाके के बाद पुलिस ने इन चारो कैमरों के वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। गौर करने की बात यह है कि वीडियो फुटेज में धमाका होता नहीं दिख रहा है ।
शुरुआती फुटेज में तीन लोग मांझा बनाने के लिए लुगदी और कच्चा माल तैयार करते नजर जा रहे हैं। इसी दौरान हादसा होता है। हादसे के समय सुबह 10:14 बजे कुछ मिनट का कोई वीडियो सीसीटीवी फुटेज में नहीं है। इसके बाद फिर से वीडियो शुरू होता है उसमें दीवार पर काले धब्बे, बिखरा सामान और क्षत-विक्षत शव दिख रहे हैं।
2 of 9
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर विस्फोट के समय ही कैमरे की रिकॉर्डिंग कैसे बंद हो गई? ऐसा तो नहीं कि जानबूझकर उस समय की फुटेज सीसीटीवी कैमरा से डिलीट की गई हो। मौके पर मौजूद एक परिजन का कहना है कि जिस समय धमाका हुआ। उस समय बिजली गुल हो गई। कुछ लोग तेज धमाके के कारण कुछ मिनट के लिए वीडियो रिकार्डिंग बंद हो जाने की बात भी बोले।
3 of 9
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कुछ मिनट की वीडियो रिकॉडिंग बंद होने को लेकर पुलिस अब तकनीकी विशेषज्ञों का सहयोग भी लेगी। जिससे फुटेज की रिकवरी कराई जा सके। हार्ड डिस्क और डीवीआर को भी इसके लिए कब्जे में लिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुछ मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
4 of 9
Manjha Factory Explosion: शव लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
धमाके में मालिक और दो कारीगरों की मौत
बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां (51) मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते थे। मोहल्ले के ही फैजान (26) और सरताज (24) उनकी फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने अपने घर से सटे स्थित भूखंड पर मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक, पोटाश के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। इसी दौरान धमाका हो गया, जिससे तीनों की मौत हो गई।
5 of 9
मृतक अतीक का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खुले में हुआ धमाका, बच गई पूरे परिवार की जान
धमाका खुले में हुआ, अगर यह मकान में होता तो जनहानि ज्यादा हो सकती थी। धमाके के समय अतीक की पत्नी फरीन कपड़े प्रेस कर रही थीं। बड़ी बेटी इरम और छोटी बेटी इकरा छत पर थीं, जबकि अतीक का बेटा लारिव खान स्कूल गया था। अतीक का भाई गुड्डू कुछ काम से बाहर निकला था। आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि अगर मकान के अंदर होता तो मंजर ज्यादा खौफनाक होता।