फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की खानदानी विरासत के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

Tue, 06 Apr 2021 07:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
UP's mafia don Mukhtar Ansari's dynastic heritage, You might not know these interesting things
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
डॉन, माफिया, गैंगेस्टर जैसे अपराधों में चर्चित बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की खानदानी विरासत भी है। आधा सैकड़ा संगीन आरोपों वाले मुकदमों के मुल्जिम मुख्तार का पारिवारिक इतिहास गौरवशाली रहा है।


 
UP's mafia don Mukhtar Ansari's dynastic heritage, You might not know these interesting things
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
इनके दादा मुख्तार अंसारी देश की आजादी से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, जबकि नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान महावीर चक्र विजेता थे। देश के उप राष्ट्रपति रह चुके हामिद अंसारी इनके चाचा हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि में एक भाई सांसद, जबकि दूसरा भाई पूर्व विधायक है।

 
UP's mafia don Mukhtar Ansari's dynastic heritage, You might not know these interesting things
मुख्तार अंसारी
पुत्र दुनिया के टॉप-10 शूटरों में शामिल है। पिछले करीब डेढ़ दशकों से अपराध जगत में तेजी से चर्चित हुए मुख्तार अंसारी और उनका खानदान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मूल बाशिंदे हैं। मुख्तार अंसारी मौजूदा समय में पांचवीं बार विधायक हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP's mafia don Mukhtar Ansari's dynastic heritage, You might not know these interesting things
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
बाहुबली अंसारी ने पहला चुनाव बसपा से वर्ष 1996 में जीता। इसके बाद 2002, 2007, 2012 व 2017 में मौजूदा विधायक हैं। ये सभी चुनाव मऊ विधानसभा क्षेत्र से ही जीते। 2009 में बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित हो गए।

 
विज्ञापन
UP's mafia don Mukhtar Ansari's dynastic heritage, You might not know these interesting things
मुख्तार अंसारी
वर्ष 2010 में बसपा ने मुख्तार अंसारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसी के बाद उन्होंने कौमी एकता दल गठित कर लिया। वर्ष 2017 में अपने इस दल का बसपा में विलय कर दिया और बसपा उम्मीदवार के रूप में पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed