फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट जेल में चली गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी बांदा जेल, बाहुबली मुख्तार अंसारी की बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 14 May 2021 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
increased security for Bahubali Mukhtar Ansari in Banda jail, chitrakoot jail update
बांदा जेल में बंद है मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिला जेल में बंदी सुबह ईद की खुशियां मना रहे थे, तभी अचानक जेल का सायरन गूंज उठा। बंदी रक्षक चौकन्ना हो गए और कैदी अपनी बैरकों के अंदर चले गए। कई कैदियों को खाना छोड़कर बैरक में भागना पड़ा। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और पंजाब आर्मरी लूटकांड के आरोपी व मुंबई के डी-2 गैंग के सुक्खा पाचा की बैरकों में कड़ा पहरा लगा दिया गया। सभी इस बात से हैरान थे कि आखिर हुआ क्या। ये सब चित्रकूट जिले के रगौली जेल में हुई गैंगवार की घटना का असर था।
increased security for Bahubali Mukhtar Ansari in Banda jail, chitrakoot jail update
मुख्तार अंसारी की बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सहित तमाम बंदी ईद की खुशियां मना रहे थे। कुछ बंदी खाना खा रहे थे। इसी बीच जेल में अलार्म बज उठा। बंदी रक्षक अलर्ट मोड में आ गए। जेल प्रशासन ने आनन-फानन सभी बंदियों को उनकी बैरकों के अंदर कर दिया। एक-एक बंदी को बाहर निकालकर खाना दिया गया और फिर उन्हें बैरक पहुंचा दिया। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सहित पंजाब आर्मरी लूट कांड के मास्टर माइंड व मुंबई की डी-2 गैंग के सुक्खा पाचा की बैरकों में बंदी रक्षकों का पहरा बढ़ा दिया गया।

 
increased security for Bahubali Mukhtar Ansari in Banda jail, chitrakoot jail update
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी व डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह ने जेल का भ्रमण कर जायजा लिया। ईद की खुशी में जेल प्रशासन द्वारा शाम को दिए जा रहे सामूहिक भोज को भी टाल दिया गया। सीसीटीवी से शातिर बंदियों पर निगरानी तेज कर दी। बताया जा रहा  कि चित्रकूट जेल में हुई गोलीबारी में मारे गए बंदी मेराजुद्दीन बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का गुर्गा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
increased security for Bahubali Mukhtar Ansari in Banda jail, chitrakoot jail update
मुख्तार अंसारी का खास था मेराज अली - फोटो : amar ujala
मेराजुद्दीन बनारस जेल से प्रशासनिक आधार पर चित्रकूट भेजा गया था। उधर, सभी बैरकों के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए। पहले गेट से लेकर जेल के मुख्य गेट तक त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। जेल बाउंड्री की निगरानी के लिए पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। यह लगातार गश्त कर रही है। जेल प्रशासन की अनुमति के बिना किसी को भी अंदर आने-जाने की इजाजत नहीं है। 

 
विज्ञापन
increased security for Bahubali Mukhtar Ansari in Banda jail, chitrakoot jail update
बाहुबली मुख्तार अंसारी, शॉर्प शूटर अंशुल दीक्षित (मृतक) - फोटो : amar ujala
माननीयों व अपराधियों का ठिकाना रही है जेल
पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भइया, प्रयागराज के पूर्व सांसद अतीक अहमद, शामली के विधायक सुरेश राणा, ग्रेटर नोएडा का खूंखार अपराधी अनिल दुजाना, हरियाणा का सिंहराज भाटी आदि दो दर्जन से अधिक पूर्वांचल के शार्प शूटर यहां जेल में रह चुके हैं। मौजूदा समय में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व पंजाब आर्मरी लूट कांड का आरोपी सुक्खा पाचा जेल में बंद है। बांदा-चित्रकूट समेत मध्य प्रदेश के बीहड़ों में धाक जमाने वाले लगभग आधा सैकड़ा डकैत भी बांदा जेल की सलाखों के पीछे रहे हैं। दस्यु ददुआ गिरोह के राधे उर्फ सूबेदार सिंह, तहसीलदार उर्फ गोटर सिंह, रोहिणी सिंह, ठोकिया गिरोह के ज्ञान सिंह, संग्राम सिंह आदि शामिल हैं। 

चित्रकूट की घटना के बाद सर्तकता बढ़ा दी गई है। हालांकि यहां पर इस तरह की घटना की कोई संभावना नहीं है। यहां के ज्यादातर अपराधी व डकैत अन्य जेलों में स्थानांतरित हो चुके हैं। फिर भी एहतियात बरती जा रही है। ईद पर सभी बंदियों को शाम के पूड़ी-सब्जी व खीर दी गई है।
प्रमोद तिवारी, जेल अधीक्षक, बांदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed