फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'माही' के इस फैन की दीवानगी के आगे मौसम भी नहीं अटका सका रोड़ा, धोनी के 39वें जन्मदिन पर रेत पर उकेरी अनुपम आकृति

Tue, 07 Jul 2020 07:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sand artist created picture of Mahendra Singh Dhoni's  on sand in ballia
रुपेश सिंह का बनाया सैंड आर्ट - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को उनके फैन सैंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह ने अपनी कला के माध्यम से विश किया। रुपेश ने अपने गांव में रेत पर धोनी की अनुपम आकृति उकेरकर समर्पित किया। जिले के राजा गांव खरौनी के रूपेश सिंह की इस कलाकारी की जिलेभर में चर्चा रही और लोगों ने तारीफ भी की। 



 

Sand artist created picture of Mahendra Singh Dhoni's  on sand in ballia
रुपेश सिंह का बनाया सैंड आर्ट - फोटो : अमर उजाला

रुपेश ने बताया कि धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वर्ल्ड कप में जीत दिलाकर धोनी ने भारतीयों का दिल जीत लिया था। उनका क्रिकेट जगत में अतुलनीय योगदान है। उन्हें पता नहीं था कि आज माही का जन्मदिन है। 

Sand artist created picture of Mahendra Singh Dhoni's  on sand in ballia
सैंड आर्ट बनाते रुपेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी दोपहर में सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। इसके बाद उन्होंने तय किया कि माही को जन्मदिन पर अपनी कला का अनमोल तोहफा देंगे। बरसात की बाधा के बावजूद उन्होंने रेत पर उकेरकर माही की तस्वीर बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sand artist created picture of Mahendra Singh Dhoni's  on sand in ballia
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विश्व रिकार्ड बनाने के बाद ही कटवाएंगे दाढ़ी

रूपेश ने बताया कि उनकी इच्छा विश्व रिकार्ड बनाने की है। उन्होंने तय किया है कि जब तक वह अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं कर लेते तब तक दाढ़ी नही कटवाएंगे। रूपेश ने पिछले दिनों चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को रेत पर आकृति बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था।

उन्होंने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अनुपम कलाकृति समर्पित की थी। रूपेश ने छठवें विश्व योग दिवस भी अनूठे अंदाज में मनाया था। हाल ही में बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद की कलाकृति बनाकर चर्चा में आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed