बागपत जनपद में फखरपुर से बृहस्पतिवार की शाम को एक सात वर्षीय बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने काफी समय तक उसकी तलाश की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बताया गया कि सोहनवीर का सात वर्षीय पुत्र सूर्यांश ट्यूशन पढ़कर वापस घर आ रहा था, इसी दौरान वह रास्ते में से ही लापता हो गया। वहीं सूर्यांश के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
2 of 5
बागपत में एक बच्चा लापता।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम ले जाकर बच्चे की जंगल में तलाश कराई। लेकिन शुक्रवार सुबह तक भी बच्चा नहीं मिल पाया। वहीं परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित है। उधर, पुलिस टीम बच्चे की तलाश में जुटी है।
3 of 5
जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
ये है पूरा मामला
खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव के रहने वाले सोहनवीर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। बताया गया कि सोनवीर का बेटा सूर्यांश (7) गांव के ही पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता है। वह बृहस्पतिवार की शाम को गांव में ही एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में गायब हो गया।
4 of 5
बच्चे के बारे में जानकारी देते परिजन।
- फोटो : amar ujala
उधर, घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को सूचना दे दी।
वहीं पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम के साथ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों और जंगल में बच्चे की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
5 of 5
बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस फिर गांव में पहुंची और जंगल में बच्चे की तलाश करने में जुट गई। ग्रामीण भी पुलिस के साथ बच्चे की तलाश में जुटे हैं। लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस टीम और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हैं। जरूरत पड़ने पर ड्रोन टीम की भी मदद ली जाएगी।