फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: रात भर घर में छिपे थे बदमाश, सुबह होते ही सपा नेता के परिवार को बनाया बंधक, 30 मिनट में 8 लाख की डकैती

Tue, 15 Nov 2022 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Nov 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
miscreants robbery worth of eight lakhs in SP leaders House by making family hostage
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गंगानगर स्थित अमन विहार में मंगलवार सुबह बदमाशों ने सपा नेता श्रवण चौधरी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट की और फिर गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद घर से आठ लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी लगते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।



जानकारी के अनुसार गंगानगर में सपा नेता के घर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाल दी। रात से सुबह सुबह तक बदमाशों ने इंतजार किया परिवार के जगने पर पहली मंजिल का गेट खुला तो धावा बोल दिया बदमाश हथियारों के बल पर करीब 10 लाख रुपये कैश, 8 से 10 तोले सोने की ज्वेलरी ले गए। घटना की जानकारी पर सीओ सदर देहात पूनम सिरोही मौके पर पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी ली।

Trending Videos
miscreants robbery worth of eight lakhs in SP leaders House by making family hostage
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला

रजपुरा निवासी सपा नेता श्रवण चौधरी मवाना रोड जेपी कॉलेज के सामने अमन विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह सीमेंट कारोबारी और समाजवादी पार्टी के नेता हैं। मकान में पहली मंजिल पर बेटा कुलदीप पत्नी अनु के साथ रहते हैं, जबकि नीचे ट्रैक्टर व पशु बंधे रहते हैं।

miscreants robbery worth of eight lakhs in SP leaders House by making family hostage
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित श्रवण के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 5:30 वह दूध निकालने के लिए नीचे आए। तभी घर के अंदर ही मौजूद बदमाशों ने उन्हें कब्जा ले लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने पिस्टल लगा दी और गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाश मारपीट कर उन्हें अपने साथ ऊपर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
miscreants robbery worth of eight lakhs in SP leaders House by making family hostage
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने आवाज लगाई कि तुम्हारे पिता को हर्ट अटैक आया है। जिससे बेटे ने भी दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे भी काबू में कर लिया। उसके साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने सभी को कब्जे में ले लिया और श्रवण कुमार के हाथ-पैर बांध दिए।

विज्ञापन
miscreants robbery worth of eight lakhs in SP leaders House by making family hostage
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल कब्जे में लेकर दो कमरों की अलमारियों में रखी करीब 8 तोला की सोने- चांदी की ज्वेलरी, 10 लाख रुपये कैश ले गए। घटना की जानकारी श्रवण कुमार ने बड़े भाई को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी पर सीओ सदर देहात पूनम सिरोही मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी गंगानगर थाने पर तहरीर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed