फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकुर हत्याकांड: खून का बदला खून! सीओ के सामने एलान, दो माह में हत्या, बोले- किसी ने मुंह खोला तो मार देंगे

Fri, 05 Sep 2025 11:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 11:46 AM IST
सार

बागपत में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े अंकुर की हत्या कर दी गई। इस हत्या का एलान दो महीने पहले दूधिया विपिन की हत्या के बाद उसके भाइयों ने सीओ के सामने किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Murder Case: Revenge killing in Baghpat, Ankur shot dead in broad daylight after earlier blood for blood
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या के बाद आठ जुलाई को ही नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर उसके भाई आनंद समेत अन्य युवकों ने सीओ के सामने ही खून के बदले खून का एलान कर दिया था। तभी से वह हत्यारोपी रामबीर के भाई अंकुर की हत्या की फिराक में लग गए थे और दो महीने में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में अंकुर की हत्या कर दी।



यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

Murder Case: Revenge killing in Baghpat, Ankur shot dead in broad daylight after earlier blood for blood
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आठ जुलाई की सुबह शुगर मिल के पीछे खेत में दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या होने के बाद उसके परिवार वालों ने राष्ट्र वंदना चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया था। तब वहां आई सीओ श्रेष्ठा ठाकुर समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास भी किया। तभी मृतक विपिन उर्फ गोधू के परिवार का एक युवक छुरा लेकर सीओ के सामने पहुंच गया और छुरा दिखाते हुए खून का बदला खून से लेने का एलान भी कर दिया।
 

Murder Case: Revenge killing in Baghpat, Ankur shot dead in broad daylight after earlier blood for blood
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी आनंद ने भी खून का बदला खून से लेने का शोर मचाते हुए खूब हंगामा किया था। बताया गया कि अंकुर की हत्या करने के लिए आनंद ने 15 दिन पहले गांव के ही युवक नित्ते से 30 हजार रुपये में सेंट्रो कार खरीदी थी और उसी कार में सवार होकर गुरुवार को अंकुर की टक्कर मारने के बाद हत्या कर दी।

अहैड़ा गांव में कार मिलने के बाद पुलिस ने कार बेचने वाले युवक से पूछताछ भी की। इस मामले में अंकुर के भाई मोनू की तहरीर पर पुलिस ने संतोषपुर के मृतक दूधिया विपिन उर्फ गोधू के भाई आनंद और दोस्तों विनय उर्फ बिच्छु व अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक का तहेरा भाई शनि यूपी पुलिस में सिपाही है और नोएडा में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Case: Revenge killing in Baghpat, Ankur shot dead in broad daylight after earlier blood for blood
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सुपारी के पांच लाख रुपये के विवाद में दोस्ती दुश्मनी में बदली, अब रंजिश शुरू
बाघू गांव के रामबीर और संतोषपुर निवासी विपिन उर्फ गोधू आपस में अच्छे दोस्त थे। चार महीने पहले दिल्ली के सचिन राठौर ने अपनी बहन के पति की हत्या कराने के लिए विपिन उर्फ गोधू को पांच लाख रुपये सुपारी दे दी थी।

इसके एक लाख रुपये एडवांस देकर चार लाख रुपये बाद में दे दिए थे, जबकि सचिन ने दूसरे व्यक्ति को सुपारी देकर हत्या करा दी। इसके बाद सुपारी के पांच लाख रुपयों का बंटवारा नहीं करने पर रामबीर और विपिन के बीच विवाद हो गया और इनमें दुश्मनी हो गई। अब अंकुर की हत्या होने से दुश्मनी रंजिश में बदल गई।

विज्ञापन
Murder Case: Revenge killing in Baghpat, Ankur shot dead in broad daylight after earlier blood for blood
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हत्या से एक घंटे पहले बिच्छू ने लगाया स्टेट्स, मिस यू भाई विपिन
बाघू गांव के अंकुर की हत्या में नामजद हत्यारोपी विनय उर्फ बिच्छू ने गुरुवार को घटना से पहले अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेट्स भी लगाया। स्टेट्स पर उसने मिस यू भाई विपिन लिखा।

यह भी बताया जा रहा है कि स्टेट्स पर गुरुवार को भी उसने खून का बदला खून लेने की बात लिखी थी। हालांकि इसकी पुलिस जांच कर रही है। यह जरूर साफ हो गया है कि हत्यारोपी अपने भाई विपिन की हत्या का बदला लेने की फिराक में लगे हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed