बागपत में जितेंद्र हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवकों के पक्ष में ग्रामीणों ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि हिरासत में लिया गए युवक निर्दोष है। वहीं कोतवाल ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को लौटा दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जितेंद्र की हत्या की थी। वहीं इस खौफनाक वारदात को कुछ ग्रामीणों ने अपनी आंखों के सामने होते देखा था।
पुलिस दे रहीं हैं ताबड़तोड़ दबिश
बड़ौत क्षेत्र में लुहारी गांव के जितेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को करीब आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं, लेकिन आरोपियों कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
2 of 6
बागपत में हत्या
- फोटो : amar ujala
खौफनाक थी वारदात
जानकारी के अनुसार बीती सोमवार की देर रात को जितेंद्र (46) पुत्र वेदप्रकाश को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि जितेंद्र हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। वारदात को लुहारी-कोताना मार्ग पर अंजाम दिया गया था। बताया गया कि आरोपियों ने एक के बाद एक आठ गोलियां मारकर जितेंद्र को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
3 of 6
बागपत में हत्या
- फोटो : amar ujala
उधर, घटना की सूचना पर एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ भदौरिया व कोतवाल मगनवीर सिंह गिल भी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक जितेंद्र के साथ रहने वाले एक युवक सहित गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया था।
4 of 6
बागपत में हत्या
- फोटो : amar ujala
इस मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र पुत्र वेदप्रकाश ने गांव के ही राशन डीलर रहे जितेंद्र पुत्र महक सिंह व आनंद पुत्र राजवीर को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
5 of 6
बागपत में हत्या
- फोटो : amar ujala
कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुहारी, राजपुर, खामपुर, बोहला, गौरीपुर, बिहारी सहित अन्य कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। सीओ हरीश भदौरिया का कहना था कि जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।