आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने के लिए प्रियंका गांधी लगभग 1:05 बजे बिलरियागंज पहुंची। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर पहले ही वाहन से उतार लिया। काफी देर से कार्यकर्ता पार्टी का झंडा बैनर लिए उनके स्वागत का इंतजार कर रहे थे। आगे की स्लाइड्स देखें...
{"_id":"5e43e50e8ebc3ee6090152ff","slug":"priyanka-gandhi-visit-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के बीच एक घंटे रहीं प्रियंका, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के बीच एक घंटे रहीं प्रियंका, कही ये बात
Wed, 12 Feb 2020 05:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी के आने का इंतजार करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
धक्का-मुक्की के बीच प्रियंका गांधी किसी तरीके से निर्धारित स्थल सलीम के अहाते में पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने सभी नेताओं के साथ ही मीडिया कर्मी को भी अंदर जाने से मना कर दिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय मौके पर थोड़ी देर से पहुंचने के कारण भीड़ में फंस गए। पुलिस किसी तरह उनको भी निकालकर सलीम के हाथ तक पहुंचाया। अन्य किसी कांग्रेसी नेता को भी अंदर जाने का मौका नहीं मिला।
लोगों का अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने से पहले ही पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। पुलिस ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को धक्का दे दिया। फिर क्या था कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह और एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने समझाकर मामले को शांत कराया। कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देर से पहुंचे। जिसके कारण वह बाहर ही रह गए। अंदर जाने का उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला।
बिलरियागंज कस्बे में सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं से प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगभग 1 घंटे महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनकी हर एक बात को सुना। साथ ही उचित मंच पर इसे उठाने का वायदा किया। महिलाओं से बातचीत के बाद वापस निकली प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की ओर से एक वर्ग विशेष और गरीब लोगों को प्रभावित करने के उद्देश्य से संविधान में तरह तरह के संशोधन किए जा रहे हैं। सरकार के इस कृत्य का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के आने का इंतजार करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
मेरी कोशिश है की इन परिवर्तनों से प्रभावित प्रत्येक लोगों से मुलाकात कर उनकी बात को समझा जाए और उनकी दर्द को महसूस किया जाए। प्रभावित लोगों की बातों को उचित मंच पर उठाकर सरकार के इस तानाशाही रवैए का विरोध किया जाएगा। लगभग 2:00 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के लिए वापस हो गई। सुबह प्रियंका गांधी के वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचने पर अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, राजकुमार पीएएस, संदीप सिंह पीएएस, राजेश मिश्रा पूर्व सांसद, अजय राय पूर्व विधायक इत्यादि लोगो ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।