फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: 500 वर्षों का इंतजार, पांच वर्ष में भव्य मंदिर बनकर तैयार; 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

Tue, 28 Oct 2025 08:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 08:22 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: 500 वर्षों का इंतजार करने के बाद सिर्फ पांच वर्ष में भव्य मंदिर बनकर तैयार है। 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। तस्वीरों में देखें भव्य छटा...

विज्ञापन
grand Ram Temple ready in five years After wait of 500 years PM Modi will hoist flag on November 25
राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा। - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उससे संबंधित लगभग सभी निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। अब 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी पीएम मोदी ने ही पांच अगस्त 2020 को किया था।



इसके बाद भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की थी। अब जब पूरी तरह से मंदिर बनकर तैयार हो गया है, तो मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी पीएम मोदी ही करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।

grand Ram Temple ready in five years After wait of 500 years PM Modi will hoist flag on November 25
अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की फोटो। सोशल मीडिया

नागर शैली में पत्थरों से बना है समूचा मंदिर

समूचा मंदिर पत्थरों का नागर शैली में बना है। इसका निर्माण अब पूरा हो चुका है। भूतल पर रामलला और प्रथम तल पर राम परिवार विराजित हैं। कलश और ध्वज दंड स्थापित हो चुके हैं। मंदिर के चारों ओर 800 मीटर आयताकार पत्थरों का परकोटा तैयार है। परकोटा 14 फीट चौड़ा है। इसके कोनों पर शिवलिंग, गणपति, सूर्य देव और मां भगवती विराजमान हैं। 
grand Ram Temple ready in five years After wait of 500 years PM Modi will hoist flag on November 25
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth
दक्षिणी भुजा में हनुमान जी, उत्तरी भुजा में माता अन्नपूर्णा के मंदिर बने हैं। इन पर भी कलश और ध्वज दंड लग चुके हैं। इन मंदिरों में प्रतिमाओं की पूजा हो रही है। इनकी प्राण प्रतिष्ठा जून माह में हो गई थी। राम मंदिर के दक्षिणी और पश्चिमी कोने पर लक्ष्मण जी का मंदिर बनकर तैयार है। इसका नाम शेषावतार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
grand Ram Temple ready in five years After wait of 500 years PM Modi will hoist flag on November 25
राम मंदिर अयोध्या। - फोटो : सोशल मीडिया

तुलसीदास का भी मंदिर बनकर तैयार

सप्त मंडप यानी महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी और माता अहिल्या के भी मंदिर बन चुके हैं। तुलसी दास जी का भी मंदिर बनकर तैयार है। सभी प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। कुबेर टीला पर जटायू और अंगद टीला पर गिलहरी की स्थापना हो चुकी है। 
विज्ञापन
grand Ram Temple ready in five years After wait of 500 years PM Modi will hoist flag on November 25
अयोध्या राम मंदिर के बाहर का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के अनुसार, इसके अलावा तीर्थ यात्रियों की सुविधा और उनको अधिक से अधिक सुगमता हो, इसके लिए जितनी भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं, उनका भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधिक से अधिक भक्तों की भीड़ दर्शन कर पा रही है, यह व्यवस्था के कारण संभव हो पा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed