रामनगरी अयोध्या में भदरसा-भरतकुंड नगर पंचायत के पगलाभारी गांव के एक मकान में हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान की एक-एक ईंट बिखर गई। देर रात तक मलबे की तलाश में पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड की मदद से जुटी रही। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी की स्थिति रही। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर देर रात तक डटी रही। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कैंप कर रखा है।
UP में धमाका: एक घर...18 माह और दो धमाके, मां-पत्नी, तीन मासूम बच्चों समेत आठ के उड़े चीथड़े; पूरा परिवार खत्म
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:23 AM IST
सार
अयोध्या में हुए धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। मकान की एक-एक ईंट बिखर गई। 18 महीने पहले भी रामकुमार के घर विस्फोट हुआ था। उस बार मां और पत्नी समेत तीन मौत हुई थी। इस बार तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। यानी दोनों धमाकों में कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। रामकुमार का पूरा परिवार खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन