फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी हत्याकांड में नया मोड़: लव अफेयर नहीं... ये है 4 हत्याओं की असल वजह!; इसलिए पूनम ने चंदन से बनाई थी दूरी

Sun, 06 Oct 2024 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

अमेठी के शिवतरनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में बृहस्पतिवार रात रायबरेली कोतवाली के तेलिया कोट निवासी चंदन वर्मा ने रायबरेली के ही गदागंज क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Amethi murder case New twist Not a love affair land worth Rs 10 lakh is real reason behind four murders
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
अमेठी हत्याकांड को अंजाम देने वाले चंदन वर्मा ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि अमेठी हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग नहीं थी, इसकी वजह कुछ और थी। 


दरअसल, पुलिस मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह पुलिस चंदन वर्मा को जिला अस्पताल से सीएचसी ला रही थी। इसी दौरान उससे सवाल किया गया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल कहां से लाया था? उसने जवाब दिया कि पता नहीं। उसने पूनम से रिश्ते की बात भी नकार दी। हालांकि बच्चों की हत्या पर बोला... मुझसे गलती हो गई। सूत्रों के अनुसार, उसने पिस्टल अंबेडकरनगर से खरीदी थी। 

आपको बता दें कि शिवतरनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में बृहस्पतिवार रात रायबरेली कोतवाली के तेलिया कोट निवासी चंदन वर्मा ने रायबरेली के ही गदागंज क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
 
Amethi murder case New twist Not a love affair land worth Rs 10 lakh is real reason behind four murders
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पास घटना के अहम साक्ष्य : एएसपी
एएसपी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि पुलिस के पास अहम साक्ष्य हैं। चंदन ने ही सभी हत्याएं की हैं। उसके फोन की सीडीआर निकाली गई तो लोकेशन घटना स्थल पर मिली। घटना के समय उसने जहां बाइक खड़ी की थी, वहां भी लोगों से पूछताछ की गई। वारदात में जब चंदन का नाम प्रकाश में आया तो पुलिस ने फौरी तौर पर चंदन के परिजनों से संपर्क किया। चंदन के भाई से पूछा तो उसने बताया कि चंदन कहीं गया है। 

 
Amethi murder case New twist Not a love affair land worth Rs 10 lakh is real reason behind four murders
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उससे घटना का जिक्र किया तो उसने फौरन ही कह दिया कि चंदन घटना में शामिल हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने भी चंदन को घटना में शामिल मान कर कार्रवाई शुरू की। एएसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी प्रयागराज गया। वहां से वह भागकर बस से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान एसटीएफ ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि जांच में अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि चंदन को भागने में किसी ने मदद की हो। चंदन अकेले ही भाग कर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amethi murder case New twist Not a love affair land worth Rs 10 lakh is real reason behind four murders
आरोपी चंदन - फोटो : अमर उजाला
37 हजार में चंदन ने खरीदी थी पिस्टल
शिक्षक परिवार की हत्या के लिए चंदन ने देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। दो मैगजीन भी प्रयोग की थी। चंदन ने 37 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। सूत्रों के अनुसार, चंदन ने आंबेडकर नगर से पिस्टल ली थी। पुलिस असलहा सौदागरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

चंदन को रिमांड पर लेगी पुलिस
सीओ तिलोई डॉ. अजय सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य और मजबूत करने के लिए अभी चंदन से पूछताछ होना बाकी है। इसके लिए 14 दिन की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। रिमांड के बाद घटना की कड़ियों को जोड़ा जाएगा। मामले की निगरानी पुलिस की मॉनीटरिंग सेल करेगी। आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास है।

 
विज्ञापन
Amethi murder case New twist Not a love affair land worth Rs 10 lakh is real reason behind four murders
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
...तो पूनम के नाम खरीदी थी जमीन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंदन एक्सरे टेक्नीशियन था। वह अच्छी कमाई भी करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह पूनम के संपर्क में आया था। चंदन पूनम पर खूब पैसे खर्च करता था। चर्चा है कि चंदन ने करीब 10 लाख रुपये में रायबरेली के इंद्रानगर में पूनम के नाम दो बिसवा जमीन ली थी, जिसमें चंदन व उसका रिश्तेदार दीपक गवाह थे। चंदन ने पूनम व उसके परिवार से अपने रुपये मांगने शुरू किए तो दोनों के संबंधों में खटास आ गई। इसी के बाद पूनम ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। यही रार आगे चलकर हत्या की वजह बन गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed