{"_id":"670512d3840f7db090034722","slug":"amethi-murder-case-chandan-relative-told-whole-story-of-day-of-murder-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेठी हत्याकांड: 'दुर्गा पूजा पंडाल में आरती करके आता हूं...' चंदन के रिश्तेदार ने बताई उस दिन की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी हत्याकांड: 'दुर्गा पूजा पंडाल में आरती करके आता हूं...' चंदन के रिश्तेदार ने बताई उस दिन की पूरी कहानी
Tue, 08 Oct 2024 04:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Amethi Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में एक और चौंकाने वाला राज खुला है। चंदन वर्मा ने इतने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया था कि किसी को भनक तक नहीं लगी। चंदन के रिश्तेदार ने हत्या वाले दिन की पूरी कहानी बताई है।
आरोपी चंदन
- फोटो : अमर उजाला
बातचीत में केतार ने कहा कि चंदन दूर का रिश्तेदार जरूर है, लेकिन उसके घर से आना-जाना नहीं था। घटना वाले दिन चंदन यह कहकर बाइक खड़ी कर गया था कि मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा है। 15 मिनट बाद जब लोगों का जमावड़ा हुआ तो पता चला कि कोई घटना हो गई है। तब अंदाजा भी नहीं था कि घटना चंदन ने ही अंजाम दी है।
इसके बाद पुलिस आई। पूछताछ की और बेटे दीपक को लेते गई, लेकिन हमारे परिवार ने सब सच-सच बता दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बेटे को सकुशल छोड़ दिया। केतार बोले कि कार्रवाई देख पहले तो हम डर गए थे कि बेगुनाह बेटा फंस जाएगा, लेकिन पुलिस ने इंसाफ किया। बेटे को सही सलामत छोड़ दिया।

Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जो पूछा उसे सही-सही बताया
शिक्षक परिवार हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रहे दीपक ने बताया कि मैं आरती कर रहा था। चंदन बोला था कि दर्शन करने जा रहा है। उसके बाद घटना हो गई। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं बता पाएंगे। हालांकि उसने यह जरूर कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को बुलाया था। उन सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मुझसे जो सवाल किए उसका सही-सही जवाब दिया। कुछ भी नहीं छिपाया।

घर ढूंढ़ने के लिए चंदन ने स्कूल से सुनील का किया था पीछा
चंदन की हरकतों व धमकियों से आजिज शिक्षक सुनील कुमार अहोरवा भवानी में रहने आए थे। चंदन को यहां का पता मालूम नहीं था। चंदन को जब जानकारी हुई तो उसने अहोरवा भवानी के कुछ लोगों से संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार घर तक पहुंचने के लिए चंदन पहले सुनील के स्कूल पन्हौना का रुख किया। वहां से पीछा करते हुए घर तक पहुंचा। घर पता चलने के बाद रेकी की।
चंदन की हरकतों व धमकियों से आजिज शिक्षक सुनील कुमार अहोरवा भवानी में रहने आए थे। चंदन को यहां का पता मालूम नहीं था। चंदन को जब जानकारी हुई तो उसने अहोरवा भवानी के कुछ लोगों से संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार घर तक पहुंचने के लिए चंदन पहले सुनील के स्कूल पन्हौना का रुख किया। वहां से पीछा करते हुए घर तक पहुंचा। घर पता चलने के बाद रेकी की।
विज्ञापन
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
छेड़खानी मामले को लेकर परेशान था चंदन
शिक्षक की पत्नी पूनम की ओर से चंदन पर रायबरेली में दर्ज कराए गए छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के मामले को लेकर चंदन परेशान था। सुलह के लिए वह लगातार प्रयास कर रहा था। कई लोगों से उसने बात भी की थी। इसके बाद जब शिक्षक शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी में रहने लगे, तो वह यहां के लोगों से संपर्क कर सुलह कराने की कोशिश में जुट गया। दीपक से भी उसने सुलह कराने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक चंदन ने एक रिश्तेदार के जरिए दीपक से बात की थी और कहा था कि वह पन्हौना के ग्राम प्रधान के माध्यम से सुलह करा दे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद चंदन शिक्षक परिवार को धमकाने लगा।