फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दौड़ते हुए आया युवक, गोली मारकर उड़ा ली खोपड़ी’

Sun, 16 Feb 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह शाश्वत, अमर उजाला, प्रयागराज
शाश्वत, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
young man came running, shot and skulled
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

थाना क्षेत्र के हवेलिया ग्रामसभा की आरकेपुरम कालोनी में शनिवार की दोपहर हुई वारदात से कालोनी के लोग दहशत में थे। वारदात के प्रत्यक्षदर्शी गोपाल शुक्ला की आंखों में खौफनाक वारदात का मंजर घंटों तैरता रहा। गोपाल शुक्ला ने बताया कि अचानक युवक दौड़ते हुए आया और तमंचा निकाल अपनी खोपड़ी उड़ा ली। चंद फासले पर खौफनाक मंजर देख वह बदहवास से हो गए। उधर घटना की एक प्रत्यक्षदर्शी महिला तो चीखते हुए घर की ओर भागी। कई घंटों तक वह बोलने की हालत में नहीं थी। 

young man came running, shot and skulled
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

आरकेपुरम कालोनी निवासी गोपाल शुक्ला का घर घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि सवा दो बजे के करीब वह गुटखा खाने के लिए निकलेे। इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वहीं से गुजर रही कालोनी की एक महिला से वह इस बाबत पूछ ही रहे थे कि तभी एक युवक बदहवास हालत में दौड़ता हुआ आया। गोपाल ने बताया कि उनके मकान के सामने पहुंचते ही युवक ने तमंचा निकाला और अपनी खोपड़ी उड़ा ली। गोली सिर को भेदते हुए आरपार हो गई और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

young man came running, shot and skulled
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
यह खौफनाक मंजर देख वह दहशत से भर गए। उधर वारदात के वक्त गोपाल के बगल में लाल साड़ी में खड़ी महिला तो बदहवास हालत में चीखते हुए घर की ओर भागी। गोपाल कुछ दूर आगे बढ़े तो देखा की कालोनी की ओर आने वाली गली में एक युवती का भी खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद गोपाल ने ही पड़ोसी के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। खबर पर पहुंचे कालोनी के अन्य लोग भी एक साथ देा शव देखकर सहम गए। कई लोग तो अपने घरों से बाहर ही नहीं निकले। कालोनी की महिलाएं और बच्चे बुरी तरह डरे-सहमे थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोग अपने घरों से एक-एक कर बाहर निकले।

सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed