फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शव रखकर जाम लगाने की कोशिश, झड़प करने पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Sun, 16 Feb 2020 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police tried to block the body by placing a corpse
prayagraj crime news - फोटो : प्रयागराज

गुंडा टैक्स न देने पर पिटाई से घायल बृजेश कुमार पांडेय (50) की इलाज के दौरान कटरा स्थित निजी अस्पताल में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने शव रखकर म्योर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने भी लाठियां भांजकर शव कब्जे में लिया और फिर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

Trending Videos
Police tried to block the body by placing a corpse
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

मृतक बृजेश सोरांव के कुरगांव भीटा का रहने वाला था। सात फरवरी को रात ढाई बजे वह गंभीर रूप से जख्मी हालत में फाफामऊ स्थित कांशीराम आवास योजना के पास नाले में पड़ा मिला था। जिन्हें किसी ने बेली अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें कटरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार दोहपर उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर म्योर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की।

Police tried to block the body by placing a corpse
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

जानकारी पर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई और लोगों को हटाना चाहा। जिस पर उनकी झड़प हो गई। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने भी लाठियां भांजनी शुरू कर दी जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद किसी तहर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हालांकि कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि लाठियां भांजने की बात से इंकार करते रहे। उन्होंने बताया कि आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police tried to block the body by placing a corpse
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
गिरफ्तारी न होने से थे नाराज

मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे। दरअसल मृतक के रिश्तेदार गया प्रसाद तिवारी निवासी प्रतापगढ़ ने उनके घायल होने के मामले में तीन लोगों को नामजद कराया था। तहरीर में आरोप लगाया था कि उनका मकान फाफामऊ में बन रहा है जिसकी देखरेख बृजेश करते थे। फाफामऊ में ही रहने वाले अमित यादव, नंदलाल पासी और नन्हा पासी उनके मकान पर कब्जा करना चाहते थे। रोकने पर बृजेश को बुरी तरह से पीटने के बाद काशीराम नाले के पास फेंककर भाग निकले थे। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है और परिजन इसी बात को लेकर आक्रोशित थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed