कई स्थानों पर सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की गई। कहीं ड्रेस कोड तो कहीं मेहंदी की एकरूपता और सोलह श्रृंगार चर्चा में रहा। नई नवेली दुल्हनों ने विशेष उत्साह से पूजन किया। इस दौरान उपहार भी दिए गए।
2 of 4
karwa chauth celebration in prayagraj
- फोटो : prayagraj
दारागंज, संगम, सलोरी और बलुआघाट पर महिलाओं ने पवित्र नदियों में स्नान किया। उत्साह में मंगलगीत भी गाए गए। स्नान के बाद अधिकतर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। दिन तो किसी तरह बीता पर व्रती महिलाएं शाम ढलते ही शुभ मुहूर्त का इंतजार करने लगीं। चांद निकलने का इंतजार करते हुए करवाचौथ व्रत और पूजन की तैयारियां की गईं।
3 of 4
karwa chauth celebration in prayagraj
- फोटो : prayagraj
पूजन की तैयारियों के बीच बार-बार चांद देखने छत पर जा रहे बच्चे चिल्लाए कि चांद दिखा तो व्रती महिलाओं का उत्साह दोगुना हो गया। घर में बनाई गई चौक में पूजन के बाद पहले चलनी से चांद फिर पति का दर्शन किया।
4 of 4
karwa chauth celebration in prayagraj
- फोटो : prayagraj
सींक लगे करवा से जलधार गिराते हुए चांद को अर्घ्य दिया गया। फिर पूजन स्थल पर गणेश, कार्तिकेय, मां गौरी और भगवान शंकर का पूजन किया गया।