फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : आठ सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा, चार पर सपा की जीत

Fri, 11 Mar 2022 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 12:27 AM IST
सार

मुंडेरा मंडी परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले बैलेट मतों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम खोली गई। भाजपा ने इस बार सात सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, पिछले चुनाव में आठ सीटों पर जीत मिली थी।

विज्ञापन
up election 2022 result prayagraj bjp sp bsp
Prayagraj News : जीत के बाद विक्ट्री साइन करते विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी। - फोटो : प्रयागराज

होली से एक सप्ताह पहले ही भाजपाइयों को रंग-गुलाल उड़ाने का मौका मिला। भाजपा एवं सहयोगी दलों ने यहां की आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। हालांकि, पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी को एक सीट का नुकसान भी हुआ है। वहीं शेष चारों सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई है। इसके विपरीत बसपा एवं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम जैसे दलों ने भी प्रत्याशी जरूर उतारे थे लेकिन प्रभावी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके।






मुंडेरा मंडी परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले बैलेट मतों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम खोली गई। भाजपा ने इस बार सात सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, पिछले चुनाव में आठ सीटों पर जीत मिली थी। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने 117716 वोट हासिल कर शहर पश्चिमी में जीत हासिल की। वहीं सपा की ऋचा सिंह 88181 वोट पाकर भी सिद्धार्थ सिंह से पीछ रह गईं।

up election 2022 result prayagraj bjp sp bsp
Prayagraj News : जीत के बाद लोगों का अभिवादन करते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : प्रयागराज

नंदी ने 26417 मतों से दी मात

दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा के रईस चंद्र शुक्ला को 26417 मतों के अंतर से हराया। नंदी को 97487 वोट मिले। भाजपा के हर्षवर्धन बाजपेई ने बाजपेई भी सपा के संदीप यादव को बड़े अंतर से हराया। लंबे समय से शहर उत्तरी की राजनीति के केंद्र में रहे कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। यमुनापार की कोरांव सीट से पिछली बार रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने वाले भाजपा के राजमणि कोल ने सपा के रामदेव निडर को हराया।

up election 2022 result prayagraj bjp sp bsp
Prayagraj News : जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में पीयूष रंजन निषाद। - फोटो : प्रयागराज

अंतत: पीयूष रंजन के हाथ लगी बाजी

हालांकि उनकी जीत पिछले चुनाव जैसी नहीं रही। वहीं, पूर्व विधायक बसपा के राजबलि जैसल 26307 वोट पाकर तीसरे तथा कांग्रेस के रामकृपाल 21450 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। करछना में भाजपा के पियूष रंजन निषाद ने सपा के दिग्गज नेता उज्जवल रमण सिंह को नौ हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। फूलपुर में काफी रोचक मुकाबला हुआ तथा नतीजे के लिए आखिरी चरण की मतगणना तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
up election 2022 result prayagraj bjp sp bsp
Prayagraj News : जीत के बाद विक्ट्री साइन करते फूलपुर के विधायक प्रवीण सिंह पटेल। - फोटो : प्रयागराज

प्रवीण दोबारा जीतने में रहे सफल

हालांकि भाजपा के प्रवीण पटेल दोबारा जीत हासिल करने में सफल रहे।। वहीं सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। फाफामऊ में भाजपा के गुरु प्रसाद मौर्य ने सपा के अंसार अहमद को 14 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। वहीं भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल एस के वाचस्पति ने सपा के अजय को12 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया।

विज्ञापन
up election 2022 result prayagraj bjp sp bsp
Prayagraj News : जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करते संदीप सिंह पटेल। - फोटो : प्रयागराज

मेजा में संदीप ने अप्रत्याशित तरीके से दर्ज की जीत

इसके विपरीत सपा ने मेजा, हंडिया, प्रतापपुर एवं हंडिया में जीत हासिल की है। जबकि, पिछले चुनाव में सपा को सिर्फ करछना में जीत मिली थी लेकिन इस बार उज्जवल रमण सिंह चुनाव हार गए। वहीं मेजा में सपा के संदीप सिंह पटेल ने भाजपा की नीलम करवरिया को 3295 मतों के अंतर से हराया। सोरांव में सपा की गीता शास्त्री ने अपना दल एस के डॉ.जमुना प्रसाद सरोज को 5933 मतों से हराकर पिछली हार का बदला लिया। गीता शास्त्री ने 2017 में बसपा से चुनाव लड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed