फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umesh Pal hatyakand : शूटरों की तलाश में यूपी एसटीएफ की टीम मध्य प्रदेश रवाना, यूपी में भी 14 जगह छापेमारी

Sun, 26 Feb 2023 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 07:55 PM IST
सार

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा विधानसभा में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने यूपी में छापेमारी तेज कर दी है। सीएम योगी के प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह परिजनों को सांत्वना देने उमेश पाल के घर पहुंचे।

विज्ञापन
Umesh Pal hatyakand: UP STF team reached Madhya Pradesh, raided 14 places in UP too
Prayagraj : उमेश पाल। - फोटो : अमर उजाला

विधायक राजू पाल हत्याकांड के चश्चमदीद गवाह उमेश पाल की हत्या का खुलासा करने के लिए यूपी एसटीएफ हरकत में आ गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा विधानसभा में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने यूपी में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रदेश में कुल 14 संभावित स्थानों पर छापेमारी कर हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही एक टीम मध्य प्रदेश भी भेजी गई है।











एसटीएफ की प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैंं। एसटीएफ के तेज तर्रार अफसरों को खुलासे के लिए लगाया गया है। उमेश पाल के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अतीक अहमद के परिवार पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। उमेश पाल की मां शांति पाल ने कहा कि अतीक का बेटा गोली चला रहा था। उसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उमेश पाल की हत्या की है।

Umesh Pal hatyakand: UP STF team reached Madhya Pradesh, raided 14 places in UP too
Prayagraj News : शूटर की वायरल सीसीटीवी फुटेज, जिसे अतीक का पुत्र बताया जाता रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

अतीक के 40 से ्अधिक गुर्गे हिरासत में
उमेश पाल की हत्या के मामले में एसटीएफ और पुलिस की टीमों ने माफिया अतीक अहमद के 40 से अधिक गुर्गों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि एसटीएफ जल्द ही हत्या का खुलासा कर सकती है।

Umesh Pal hatyakand: UP STF team reached Madhya Pradesh, raided 14 places in UP too
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

जेल में बंद गुर्गों से भी हो रही है पूछताछ
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के करीबियों और गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है। उसके अधिकांश करीबी प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद हैं। एसटीएफ की टीमे जेल में जाकर उनसे पूछताछ कर रही हैं। एसटीएफ की एक-एक टीमों ने गुजरात जाकर माफिया अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ से भी पूछताछ की है। साथ ही जेल में बंद उसके दोनों बेटों से भी हत्या के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh Pal hatyakand: UP STF team reached Madhya Pradesh, raided 14 places in UP too
Prayagraj News : उमेश पाल के आवास के बाहर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

तीसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
उमेश पाल की हत्या के तीसरे दिन भी उनके घर सुलेम सराय में सन्नाटा पसरा रहा। मुहल्ले की दुकानें बंद रहीं और आरएएफ और पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस की सायरन से सन्नाटा टूट रहा है। उमेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
Umesh Pal hatyakand: UP STF team reached Madhya Pradesh, raided 14 places in UP too
Prayagraj News : धूमनगंज के सुलेम सराय में उमेश पाल का आवास। - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनाथ सिंह सांत्वना देने पहुंचे
प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह रविवार को उमेश पाल के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के तौर पर आए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना को अंजाम देने वाले माफिया को किसी भी दशा में छोड़ा नहीं जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंन कहा कि बोया पेड़ बबूल का आम कहां से होय। माफिया को उन्होंने चेतावनी दी कि दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है और जल्द ही बुझ जाता है। माफिया का अंत समय अब आ गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed