कुंडा इलाके के राजापुर बिंधन गांव में भाजपा के प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य के घर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को राफेल पर बांधकर ले जाना चाहिए। ये ऐसे लोग हैं जो पाकिस्तान से हमला होता है तो चुप्पी साध जाते हैं और हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो सबूत मांगा जाता है।
सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को राफेल पर बांधकर ले जाना चाहिए : केशव मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का दो दिन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत को विश्व का सबसे अच्छा देश और उत्तर प्रदेश को सबसे अच्छा प्रदेश बताया है। पहले जब भी कोई बाहर से आता था तो पहले भारत फिर पाकिस्तान जाता था। यह पहली बार हुआ जब अमेरिका का राष्ट्रपति आए और भारत के बाद कहीं नहीं गए। ट्रंप के दौरे में अमेरिका के साथ देश के बेहद महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम ने नवनिर्मित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया।
अखिलेश ने सड़कों के निर्माण के लिए नहीं दी धनराशि : केशव
कुंडा इलाके के राजापुर बिंधन गांव में भाजपा के प्रदेश मंत्री और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरपाल मौर्य के घर आयोजित कथा में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने 11221 लाख की 45 सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा के अखिलेश यादव ने बहुत सारी सड़कों का चिह्निकरण किया, लेकिन उनके निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए। इससे काम नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी हुई। इसमें हमारी गलती नहीं है। हमने सत्ता में आते ही सभी सडक़ों पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कुंडा इलाके में 3 करोड़ 26 लाख का पुल करेंटी घाट पर बन रहा है। ऐसे ही 9 पुल पूरे प्रतापगढ़ में बनाए जा रहे हैं।
हमारी सरकार ने इसे खत्म किया। प्रदेश में मेरिट में आने वाले बच्चों के नाम से एपीजे अब्दुल कलाम योजना के माध्यम से बच्चों के घर तक सडक़ बनाने की योजना है। प्रतापगढ़ के दो बच्चों का नाम इसमें शामिल किया गया है। एक बच्चे ने घर तक सड़क होने पर स्कूल की सड़क बनाने की बात कही। हमने उसके स्कूल की सड़क बनाने का जिम्मा लिया है। सडक़ों के लिए 1557 गांवों को चिह्नित किया गया है। इससे पहले डिप्टी सीएम ने कथा में पहुंचकर शांतनु महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद काफी देर कथा भी सुनी। वह करीब 45 मिनट तक वहां रहे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।