{"_id":"5e568ebe8ebc3ef38a31fb21","slug":"cgl-exam-between-3-to-9-march-to-be-delivered-to-the-center-90-minutes-before","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन से नौ मार्च के बीच सीजीएल परीक्षा, केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचाना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से नौ मार्च के बीच सीजीएल परीक्षा, केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचाना होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Feb 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
SSC CGL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एसएससी की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2019 तीन से नौ मार्च के बीच होगी। एक घंटे की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा तीन शिफ्ट में सुबह 10 से 11 बजे, दोपहर एक से दो बजे एवं शाम चार से पांच बजे के बीच होगी। इसमें देश भर में 21.73 लाख, वहीं मध्य क्षेत्र में 4.90 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
2 of 4
SSC
- फोटो : SSC
सीजीएल परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 19 जिले में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सबसे अधिक 19 केंद पटना, 12 केंद्र लखनऊ 11 केंद्र वाराणसी एवं आठ केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं। निदेशक ने बताया कि परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट ssc-cr.org पर अपडेट कर दी गई है।
3 of 4
ssc gd constable परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इन तरीकों से करें जांच
परीक्षार्थी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि, शहर, परीक्षा के शिफ्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। परीक्षा से चार दिन पहले अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ssc
केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचाना होगा
आयोग ने परीक्षार्थियों से कहा है कि उन्हें परीक्षा से 90 मिनट पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने प्रवेशपत्र एवं मूल पहचानपत्र के साथ उपस्थित होना होगा। परीक्षार्थी यह ध्यान रखें कि पहचानपत्र में नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्मतिथि अंकित होनी चाहिए। परीक्षार्थियों से कहा गया कि मूल पहचानपत्र एवं प्रवेशपत्र की जन्मतिथि एक होनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।