प्रयागराज के हंडिया में सपा के गंगापार जिला सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सपा नेता की हत्या चुनावी रंजिश में पांच लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। बुधवार को हत्याकांड का खुलासा किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रधान पति विनोद यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला और निहाल अहमद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। उधर, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हंडिया के मुगरांव निवासी पवन कुमार यादव को मंगलवार को कस्बे में पिलर नंबर-52 के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी।
2 of 11
पुलिस एनकाउंटर में घायल निहाल अहमद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़े भाई अशोक कुमार यादव की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
3 of 11
प्रयागराज के हंडिया में पवन यादव की हत्या के विरोध में बिलखतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में मुगरांव निवासी विनोद कुमार यादव और बगहा निवासी बृजेश यादव का नाम सामने आया। दोनों को बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे सरायकस्तूरी बाग के पास गिरफ्तार किया गया।
4 of 11
प्रयागराज के हंडिया में पवन यादव की हत्या के विरोध में चक्काजाम करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ने बताया कि आरोपी विनोद ने पूछताछ में बताया कि पवन की हत्या के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर दोनों के बीच रंजिश थी। उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है और उसे गांव में ईसीसीई एजुकेटर के पद पर संविदा पर लगाए जाने का पवन ने विरोध किया था। बाद में पवन की आपत्ति पर उसे पद से हटा दिया गया था। इस बात से भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।
5 of 11
पवन यादव की हत्या आरोपी पुलिस के गिरफ्त में सफेद टी-शर्ट में प्रधान पति विनोद यादव और आरोपी बृजेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लल्ला पर 44, निहाल पर तीन और बृजेश पर दो एफआईआर
पुलिस के अनुसार जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हंडिया, उतरांव, सैनी, कोखराज, नवाबगंज, शिवकुटी, धूमनगंज और भदोही समेत विभिन्न थानों में 44 एफआईआर हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले शामिल हैं। निहाल अहमद के खिलाफ वाराणसी के सिगरा और भदोही के ज्ञानपुर थाने में तीन और बृजेश यादव के खिलाफ हंडिया थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।