फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगम तीरे विहिप का जाति प्रथा समाप्त करने का संकल्प

Tue, 04 Feb 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Feb 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sangam Tire VHP resolve to end caste system
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज

विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में अखिल भारतीय सामाजिक समरसता पदाधिकारियों की बैठक के तीसरे एवं अंतिम दिन संकल्प लिया गया कि हिंदू समाज में फैले जाति प्रथा को समाप्त किया जाए। इस दौरान विहिप अध्यक्ष वीएस कोकजे और संगठन मंत्री विनायक राव देश पांडे के नेतृत्व में सामाजिक समरसता के तहत किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई। 

Sangam Tire VHP resolve to end caste system
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज

बैठक में संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडे ने कहा हिंदू समाज में फैले जाति प्रथा को समाप्त करने के लिए जिस सामाजिक आंदोलन, यात्रा, जागरण एवं सह भोज की आवश्यकता पड़ेगी, वह हम सभी अपने जिले, प्रांतों में व्यापक पैमाने करेंगे। कहा कि संत रविदास, बाबा साहब आंबेडकर जैसे महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Sangam Tire VHP resolve to end caste system
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
हिंदू समाज की एकता के बल पर इस राष्ट्र को परम वैभव शाली एवं हिंदू संस्कृति एवं धर्म विश्व का श्रेष्ठ धर्म बने इसका प्रयास किया जाएगा। बैठक में विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, आनंद, आरएम गोयल, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, अनुज सिंह, बालेंद्र द्विवेदी, महेंद्र मौर्य, दुर्गेश सिंह, लवलेश बजरंगी, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed