फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Magh Mela 2021 : गंगा पार बसेंगे संत, परेड में नहीं लगेंगे शिविर, माघ मेले के लिए घाटों का निर्माण आरंभ

Fri, 13 Nov 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Saints will settle across the Ganges, camps will not be held in parade, construction of ghats for Magh fair started
माघ मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

माघ मेला का नक्शा बृहस्पतिवार को तैयार कर लिया गया। इस बार परेड में शिविरों के लिए भूमि आवंटन नहीं होगा। गंगा के दोनों तटों पर संतों-भक्तों और कल्पवासियों के शिविरों को बसाने की योजना है। माघ मेले में संतों के शिविर गंगा पार बसेंगे। इसी के साथ मेला बसाने की कार्य योजना पर अमल शुरू हो गया है। 

Saints will settle across the Ganges, camps will not be held in parade, construction of ghats for Magh fair started
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

संगम की रेती पर माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाटों का निर्माण आरंभ हो गया है। बाढ़ के दौरान गंगा की कटान से प्रभावित हिस्सों के समतलीकरण के साथ ही घाट बनाए जा रहे हैं। अक्षयवट, किला घाट से लेकर संगम की सर्क्युलेटिंग एरिया तक बृहस्पतिवार को समतलीकरण के लिए दिन भर पसीना बहाया जाता रहा।

Saints will settle across the Ganges, camps will not be held in parade, construction of ghats for Magh fair started
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

सूत्रों के अनुसार इस बार परेड में माघ मेला के शिविर नहीं लगाए जाएंगे। जबकि, साधु संतों को गंगा पार झूंसी-छतनाग से नागवासुकि के बीच बसाया जाएगा। खाक चौक संगम तट पर होगा। जबकि, आचार्य बाड़ा और दंडीबाड़ा जीटी रोड और रेलवे पुल के बीच बसाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saints will settle across the Ganges, camps will not be held in parade, construction of ghats for Magh fair started
prayagraj news : जोरों से चल रही है माघ मेले की तैयारी। - फोटो : prayagraj

खास तौर से इस बार कोविड-19 के संक्रमण से पार पाना अफसरों से लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए इस बार के मेले में स्वच्छता और सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। साथ ही मेला के प्रवेश द्वारों से पहले संतों, भक्तों और श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सैनिटाइजेशन के अलावा मास्क के बिना किसी को भी मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बार परेड में शिविर नहीं लगाए जाएंगे।   

विज्ञापन
Saints will settle across the Ganges, camps will not be held in parade, construction of ghats for Magh fair started
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

माघ मेला के लिए लगने लगे बिजली के खंभे

संगम की रेती पर माघ मेले में विद्युतीकरण के लिए काम आरंभ कर दिया गया है संगम से लेकर किला घाट व अक्षयवट मार्ग पर बिजली के खंभे लगने शुरू हो गए। इसी के साथ माघ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed