फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाईलैंड के कलाकारों ने प्रस्तुत की रामलीला, श्रद्धालु बोले- जय श्रीराम

Mon, 21 Jan 2019 03:31 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 21 Jan 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
ram leela in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh

सांस्कृतिक कुंभ में चार मंचों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गईं। ठुमरी के बोल गूंजे तो लोक नृत्य और राम लीलाओं की प्रस्तुति से वातावरण को रसमय बनाया गया। 

ram leela in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh
सेक्टर-4 स्थित मूल अक्षयवट के मंच पर पद्मविभूषण गिरिजा देवी की शिष्या सुनंदा शर्मा ने ठुमरी की मोहक प्रस्तुुति की, तो अरैल में श्रुुति सडोलिकर के गायन के बाद पद्मश्री शोवना नारायण के कथक नृत्य की प्रस्तुति यादगार बन गई।
ram leela in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh
अक्षयवट के ही मंच पर इस शाम दिल्ली के राम भारती कला केंद्र के कलाकारों ने राम वन गमन की लीला का जीवंत मंचन किया। सेक्टर -6 में ऋषि भारद्वाज के मंच पर विक्रम विष्ट की उत्तरांचल के लोकनृत्य की प्रस्तुति सराही गई। यहां थाईलैंड के कलाकारों की रामलीला आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram leela in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh
सेक्टर-17 में यमुना के मंच पर लोक नृत्यों की धूम मची रही। राउचनाचा के बाद करमा लोक नृत्य में करम देवी की नृत्यमय आराधना पर लोग झूमते रहे। उर्वशी साहू ने करमा के बाद सुग्गा लोक नृत्य की प्रस्तुति की। जेएसआर मधुकर का सूफी गायन सराहा गया।
विज्ञापन
ram leela in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh
इसके बाद उत्तर कमलाबरी सत्र शंकर देव कृष्टि संघ असम के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। सरस्वती मंच पर राजा नाहर सिंह और सम्राट अशोक पर आधारित नाटकों का भावपूर्ण मंचन किया गया। संस्कृति विभाग की ओर से नगाड़े के साथ कुंभ मेला के सेक्टर-16 में हरियाणवी लोक नृत्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed