जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का घर पीडीए ने जमींदोज कर दिया। पीडीए की कार्रवाई में जावेद का आलीशान घर देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। सुबह से ही फोर्स जुटनी शुरू हो गई थी। भारी फोर्स के कारण मुहल्ले के लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके।अधिकारियों की माने तो घर गिराने के लिए तीन दर्जन से अधिक लोगों के मकान को चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
Prayagraj Violence: देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया जावेद पंप का आलीशान मकान, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:13 PM IST
सार
जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान कई आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए हैं। इनको कब्जे में लेकर तहकीकात की जा रही है। इसके साथ ही कई झंडे भी मिले हैं। पुलिस ने सारे सामानों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन