प्रयागराज के लोकापुर विसानी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव से पांच सौ मीटर दूर स्थित एक सूखे कुएं से लाशें बरामद होने से ग्रामीण अचंभित हैं। मंगलवार को चर्चा रही कि अकेला व्यक्ति बाइक पर लाश कैसे ले गया होगा?
मृतकों के घर से उक्त कुएं की सीधी दूरी बमुश्किल दो-ढाई सौ मीटर ही है। लेकिन इस रास्ते से सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है। मुख्य मार्ग से जाने पर कुएं की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। सोमवार को जब मुकेश पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पूछताछ में हत्या की बात कुबूली और शवों को बाइक पर रख कर कुएं में डालने की बात बताई थी।
2 of 12
इसी कुआ में हत्या के बाद फेंकी गई थी लाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के राम नरेश, जवाहरलाल सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि इतनी भीषण ठंड और अंधेरी रात में अकेले मुकेश का शवों को बारी-बारी बाइक पर लाद कर कुएं तक ले जाना संदेह पैदा करता है। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
3 of 12
मृतक रामसिंह की बेटी किरन व पुष्पा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी में मिला दहेज बहन को देने से बढ़ी थी नाराजगी
राम सिंह की बेटी साधना की शादी 12 अप्रैल को होनी थी। मुकुंद ने बताया कि मुकेश जब हिस्सेदारी न मिलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था तो पिता ने कहा कि शादी के बाद उसे भी जमीन दे देंगे। लेकिन उसे विश्वास न हुआ।
4 of 12
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि घर में दरार तभी पड़ गई थी, जब मुकेश के विवाह में मिला दहेज का सामान बड़ी बेटी किरन की शादी में दे दिया गया था। यह बात खुद किरन ने बताई। मुकेश का विवाह डेढ़ दशक पूर्व होलागढ़ के बभनपुर निवासी प्रमिला के साथ हुआ था।
5 of 12
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रमिला से एक बेटी और दो बेटे हैं। कुछ वर्षों बाद जब रामसिंह ने बड़ी बेटी किरन की शादी की तो उसे दहेज में मुकेश की ससुराल से मिला सामान दे दिया। इसके लिए मुकेश नाखुश था। इसके बाद ही अलग मकान बनाकर रहने लगा।